लाइव न्यूज़ :

प्रवक्ता बोलीं- बेटी है तो खुद पैसे दे, 50 करोड़ मांग क्यों रहीं? अनुराधा पौडवाल ने कहा- घटिया स्टेटमेंट का जवाब नहीं देना चाहती

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: January 4, 2020 08:11 IST

करमाला का कहना है कि करीब 5 साल पहले उनके पिता ने मरने से पहले उसे ये सच बताया था कि उसकी असली मां अनुराधा पौडवाल हैं और जब वह 4 दिन की थी तब उन्होंने उसके पालक माता-पिता को सौंप दिया था.

Open in App
ठळक मुद्देआंध्र प्रदेश के रहने वाले 29 साल के एक लड़के ने कुछ वर्ष पूर्व ऐश्वर्या राय बच्चन को अपनी मां बताया था. संगीत कुमार नाम के इस लड़के का कहना था कि मिस वर्ल्ड बनने से पहले करीब 15 साल की उम्र में यानी कि 1988 में ऐश्वर्या ने आईवीएफ के जरिए उसे जन्म दिया था.

मशहूर गायिका अनुराधा पौडवाल यूं तो सुर्खियों में कम रहती हैं, लेकिन केरल के तिरुवनंतपुरम में रहनी वाली 45 साल की करमानला मोडेक्स नाम की महिला ने उन्हें चर्चा का विषय बना दिया है. करमानला ने अनुराधा को न केवल अपनी मां बताया है, बल्कि एक फैमिली कोर्ट में केस दर्ज करते हुए उनसे 50 करोड़ रु. का हर्जाना भी मांगा है. इस मामले पर अनुराधा पौडवाल की प्रतिक्रिया आई है. 

अनुराधा ने कहा कि वह इस तरह के घटिया स्टेटमेंट का जवाब नहीं देना चाहती. यह उनकी मर्यादा के खिलाफ है. जबकि उनकी प्रवक्ता ने कहा कि वह लड़की साइको है. 1974 में उनकी बेटी कविता पौडवाल का जन्म हुआ था. ऐसे में करमाला कहां से आ गईं. उनके पति का जिक्र करने वाली इस लड़की को यह भी नहीं पता है कि अनुराधा के पति इस दुनिया में नहीं हैं. अगर वह अनुराधा की बेटी हैं तो उन्हें अनुराधा को पैसे देने चाहिए न कि 50 करोड़ की मांग करनी चाहिए.

करमाला का कहना है कि करीब 5 साल पहले उनके पिता ने मरने से पहले उसे ये सच बताया था कि उसकी असली मां अनुराधा पौडवाल हैं और जब वह 4 दिन की थी तब उन्होंने उसके पालक माता-पिता को सौंप दिया था. इस मामले की सुनवाई 27 जनवरी को होने वाली है. ऐश्वर्या का बेटा, धनुष के फर्जी माता-पिता भी आए थे सामने गायिका अनुराधा पौडवाल पहली ऐसी सेलिब्रिटी नहीं हैं, जिनकी बेटी होने का दावा एक महिला ने किया है. 

इससे पहले भी ऐश्वर्या रॉय और साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत के दामाद और अभिनेता धनुष के फर्जी रिश्तेदार भी इस तरह की परेशानी खड़ी कर चुके हैं. आंध्र प्रदेश के रहने वाले 29 साल के एक लड़के ने कुछ वर्ष पूर्व ऐश्वर्या राय बच्चन को अपनी मां बताया था. 

संगीत कुमार नाम के इस लड़के का कहना था कि मिस वर्ल्ड बनने से पहले करीब 15 साल की उम्र में यानी कि 1988 में ऐश्वर्या ने आईवीएफ के जरिए उसे जन्म दिया था. यह मामला भी पुलिस तक पहुंचा था. बाद में लड़के को मानसिक रूप से बीमार बताया गया था. अभिनेता धनुष को एक बुजुर्ग दंपति ने अपना बेटा बता कर कोर्ट में घसीटा था. 

दंपति ने कहा था कि धनुष कुछ वर्ष पूर्व घर छोड़कर भाग गए थे. उन्होंने मद्रास हाईकोर्ट में याचिका दायर कर हर महीने 65 हजार रु. गुजारे भत्ते की मांग की थी. कोर्ट ने जांच करते हुए धनुष के मेडिकल टेस्ट भी करवाए थे, लेकिन सबूत न मिलने पर आखिरकार कोर्ट ने याचिका को रद्द कर दिया था.

टॅग्स :केरललोकमत समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतपश्चिम एशिया में जारी युद्ध का भारत पर कम से कम प्रभाव पड़े?, पीएम मोदी बोले- भारतीयों के जीवन को खतरे में डालने वाली ‘खतरनाक’ टिप्पणी

भारतKerala Assembly Election 2026: त्रिशूर में पीएम मोदी आज करेंगे रोड शो, एनडीए उम्मीदवारों से होगी मुलाकात

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?