लाइव न्यूज़ :

अनुपम खेर की मां ने पीएम को दी जन्मदिम की बधाई, मोदी ने कहा-मां के आशीर्वाद से बढ़कर और...

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: September 18, 2020 08:26 IST

अनुपम खेर ने अपने ट्विटर हैंडल पर अपनी मां का एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में उन्होंने नरेंद्र मोदी की तारीफ की है। उन्होंने पीएम के जन्मदिन पर उन्हें शुभकामनाएं दीं और उनकी समृद्धि के लिए प्रार्थना की।

Open in App
ठळक मुद्देप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को अपना 70वां जन्मदिवस मनाया हैइस दौरान बधाइयों का तांता लगा रहा है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को अपना 70वां जन्मदिवस मनाया है। इस दौरान बधाइयों का तांता लगा रहा है। गुजरात के वडनगर में जन्मे पीएम मोदी एक ऐसे परिवार से आते हैं जिनके पिता रेलवे स्टेशन पर चाय बेचा करते थे और वह अपने पिता के काम में सहयोग करते थे। बॉलीवुड की बात करें तो बड़े बड़े सेलेब्स पीएम मोदी को बधाई दी इस लिस्ट में एक्टर अनुपम खेर की मां दुलारी भी शामिल हैं।

अनुपम खेर ने अपने ट्विटर हैंडल पर अपनी मां का एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में उन्होंने नरेंद्र मोदी की तारीफ की है। उन्होंने पीएम के जन्मदिन पर उन्हें शुभकामनाएं दीं और उनकी समृद्धि के लिए प्रार्थना की।

अनुपम खेर ने वीडियो के साथ लिखा, 'माता जी का फोन आया गुस्से में और बोली, 'तूने मेरा वीडियो क्यों नहीं बनाया? मोदी जी का बर्थडे हैं आज।' तो यह है दुलारी जी की शुभकामनाएं हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के लिए। मोदी साब !! जुग जुग जियो। जय हो।'

फिर क्या था अनुपम खेर की मां की इन दुआओं को पीएम मोदी ने भी स्वीकार किया है। पीएम मे अनुपम के ट्वीट किया है। पीएम ने लिखा है कि  जन्मदिन पर मां के आशीर्वाद से बढ़कर और क्या हो सकता है। बहुत-बहुत धन्यवाद अनुपम खेर जी। अनुपम खेर की मां से पहले लता मंगेशकर, कंगना रनौत, अनिल कपूर, आशा भोसले, रितेश देशमुख, करण जौहर, सलमान खान, आमिर खान सहित तमाम सितारे प्रधानमंत्री को बधाई दे चुके हैं। 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीअनुपम खेर
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस