लाइव न्यूज़ :

Rishi Kapoor Death: ऋषि कपूर के साथ पुराना वीडियो शेयर कर अनुपम खेर ने कहा- दुख इतना गहरा है कि आंसू निकल ही नहीं रहे

By अमित कुमार | Updated: April 30, 2020 14:12 IST

पिछले साल न्यूयॉर्क में बनाया गया ऋषि कपूर के साथ का एक वीडियो शेयर कर अनुमप खेर ने उन्हें याद किया।

Open in App
ठळक मुद्देनिधन की खबर मिलने के बाद से ही बॉलीवुड सेलिब्रेटी लगातार ऋषि कपूर की मौत पर शोक व्यक्त कर रहे हैं।अनुपम ने जो वीडियो शेयर किया वो पुराना जरूर है लेकिन उस समय भी ऋषि कैंसर से गुजर रहे थे।

गुरुवार सुबह मुंबई में ऋषि कपूर के निधन की खबर मिलने के बाद से ही बॉलीवुड में शोक की लहर है। पिछले दो साल से ल्यूकेमिया यानि ब्लड कैंसर से जूझ रहे ऋषि कपूर ने 67 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया। तबीयत बिगड़ने के बाद बुधवार को ऋषि कपूर को एच. एन. रिलायंस अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां आज सुबह उनका निधन हो गया।

निधन की खबर मिलने के बाद से ही बॉलीवुड सेलिब्रेटी लगातार उनकी मौत पर शोक व्यक्त कर रहे हैं। कई फिल्मों में साथ काम करने वाले एक्टर और उनके बेहतरीन दोस्त अनुपम खेर ने अब एक पुराना वीडियो शेयर कर ऋषि को याद किया। अपनी पोस्ट के साथ अनुपम ने लिखा, 'ऋषि कपूर से ज्यादा जिंदादिल, बेबाक, जोर-जोर से ठहाके लगाने वाला, एक बच्चे जैसी जिज्ञासा रखने वाला मैंने अपनी जिंदगी में कभी नहीं देखा। भगवान ने उनका सांचा बनाकर तोड़ दिया था। दुख इतना गहरा है, आंसू निकल ही नहीं रहे।

अनुपम ने जो वीडियो शेयर किया वो पुराना जरूर है लेकिन उस समय भी ऋषि कैंसर से गुजर रहे थे।  वीडियो में अनुपम कहते हैं, 'ये सिर्फ न्यूयॉर्क की गलियों में ही संभव हो सकता है। हम 51 ईस्ट स्ट्रीट, थर्ड एवेन्यू में येलो कैब के अंदर हैं और देखिए मेरे साथ कौन हैं।' इसके बाद कार की पिछली सीट पर बैठे ऋषि कपूर दिखाई देते हैं, जो कहते हैं, 'हैलो... हैलो... हैलो...'। उनके बाद नीतू कपूर दिखाई देती हैं, वे भी 'हैलो.. हैलो...' कहती हैं। अंत में अनुपम कहते हैं, 'देखा कुछ भी हो सकता है दोस्तों, फिर ना कहना। हो रहा है कि नहीं हो रहा।'

इसके अलावा सुरों की मल्लिका लता मंगेशकर ने कहा कि अभिनेता के निधन से सिनेमा जगत में एक खालीपन आ गया है। उन्होंने लिखा, ‘‘ मुझे समझ नहीं आ रहा क्या कहूं? ऋषि जी के निधन की खबर सुन काफी दुखी हूं। उनका निधन फिल्म उद्योग के लिए एक अपूरणीय क्षति है। मेरे लिए यह दर्द असहनीय है। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।’’

 

टॅग्स :ऋषि कपूरअनुपम खेरबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!