लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी के लिए परेशान हुईं अनुपम खेर की मां, कहा- 'हाथ कौन जोड़ता है दुनिया में', PM ने जवाब देते हुए कहा-इन माताओं का आशीर्वाद ही मेरे लिए....

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: March 26, 2020 17:44 IST

हाल ही में अनुपम खेर ने अपने ट्वीटर पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में अनुपम खेर की मां दुलारी, पीएम मोदी के बारे में बात करते नजर आ रही हैं।

Open in App
ठळक मुद्देबॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर की मां दुलारी खेर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर चिंतिंत हैं।पीएम मोदी देश के हर एक नागरिक के लिए चिंतित हैं, तो कोई उनके स्वास्थ्य के लिए भी परेशान है।

कोरोना वायरस का कहर हर तरफ देखने को मिल रहा है। इस वायरस ने भारत में भी तबाही मचाना शुरू कर दिया है। ऐसे में अब देश को बचाने के 21 दिन के लॉकडाउन कर दिया गया है। बॉलीवुड सेलेब्स इस वायरस को लेकर काफी सजग होते नजर आ रहे हैं। जहां पीएम मोदी देश के हर एक नागरिक के लिए चिंतित हैं, तो कोई उनके स्वास्थ्य के लिए भी परेशान है।बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर की मां दुलारी खेर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर चिंतिंत हैं।

हाल ही में अनुपम खेर ने अपने ट्वीटर पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में अनुपम खेर की मां दुलारी, पीएम मोदी के बारे में बात करते नजर आ रही हैं। वीडियो में दुलारी कहती दिख रही हैं कि, 'आप 130 करोड़ देशवासियों के लिए परेशान हैं। लेकिन आपका ख्याल कौन रख रहा है।

वीडियो में दुलारी कहती हैं, 'इतना ये मोदी साब हमारे लिए बोलते हैं तो हमें भी उसके लिए बोलना चाहिए कि तू भी अपना परहेज कर ले। हम तेरे लिए दुआ करते हैं। मैं कहती हूं कि बहुत दुआ है इसके लिए कि इतना परेशान है हमारे लिए। मैं भी इसके लिए बहुत परेशान हूं कि ये ठीकठाक रहे। हमारा ऐसा मंत्री कभी नहीं मिलेगा। कहीं नहीं मिलेगा। सच्ची भगवान इसको ठीकठाक रखे। और हाथ जोड़के बोलता है...हाथ कौन जोड़ता है दुनिया में। सच में पता नहीं कैसे लोग दुनिया में हैं, समझ ही नहीं आती लोगों की। ऐसे में खुद पीएम मोदी ने भी उनके इस ट्वीट का जवाब दिया है। पीएम मोदी ने जवाब देते हुए  लिखा है कि इन माताओं का आशीर्वाद ही मेरे लिए प्रेरणा और काम करने की ऊर्जा है।इस शुभकामना के लिए @AnupamPKher जी कृपया अपनी माताजी को मेरा धन्यवाद कहिएगा।

अनुपम खेर की मां का ये वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। लोग इस पर काफी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।  यूजर्स को दुलारी का ये वीडियो काफी ज्यादा पसंद आ रहा है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसनरेंद्र मोदीअनुपम खेर
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस