लाइव न्यूज़ :

जनता कर्फ्यू: रणवीर-दीपिका से लेकर अभिषेक-ऐश्वर्या तक, थाली और ताली बजाकर योद्धाओं को बॉलीवुड सेलेब्स ने किया सलाम-देखें वीडियो

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: March 23, 2020 08:28 IST

कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) की एक फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है जिसमें वह कोरोनावायरस (Coronavirus) के खिलाफ इस मुहिम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते नजर आ रहे हैं

Open in App
ठळक मुद्देप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों 22 मार्च को जनता कर्फ्यू की अपील की थी। पीएम की इस अपील का आम जनता से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स में जमकर असर देखने को मिला।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों 22 मार्च को जनता कर्फ्यू की अपील की थी। साथ ही शाम को पांच बचे सभी लोग जो इस वक्त काम कर रहे हैं(योद्धाओं) के लिए ताली और थाली बजाने को कहा था। पीएम की इस अपील का आम जनता से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स में जमकर असर देखने को मिला। बॉलीवुड सितारे भी इसमें बिलकुल पीछे नहीं रहे। कुछ कपल्स ने साथ मिलकर इसे समर्थन दिया। 

इस मौके पर बच्चन परिवार का जबदस्त उत्साह देखने को मिला। शाम पांच बचते ही अभिषेक बच्चन अपने पिता अमिताभ बच्चन, पत्नी ऐश्वर्या, बेटी आराध्या और भांजी श्वेता नंदा के साथ छत पर पहुंच गए और ताली बजाना शुरु कर दिया। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण अलग अंदाज में जनता कर्फ्यू का समर्थन करते हुए दिखे। शाम पांच बजते ही दोनों अपनी बालकनी पर आ गए और ताली बजाना शुरु कर दिया। इस दौरान उन्होंने चक दे इंडिया गाना भी बजा रखा था। इस मौके पर विवेक ओबरॉय भी अपनी पत्नी और बच्चों के साथ समर्थन जताते अपनी बालकनी पर नजर आए। दोनों पत्नि-पत्नी इस दौरान तालियां बजा रहे थे जबिक उनके बच्चों की हाथों में घंटी थी। तमन्ना भाटिया (Tamannaah Bhatia) ने इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, फैन्स इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं गुरदास मान (Gurdas Maan ) ने जनता कर्फ्यू (Janta Curfew) के दौरान डफली बजाते हुए वीडियो डाला और लिखा, 'तहे दिल से शुक्रगुजार हूं उन सभी डॉक्टरों, नर्सों, फौजियों, पुलिस, एयरलाइन वालों, ट्रांसपोर्ट् वालों, केमिस्ट दुकानों वालों का जो इस घड़ी में अपने बारे में नहीं सोच रहे हैं, दूसरों के बारे में सोच रहे हैं। भगवान आपकी और सारी दुनिया की रक्षा करे। कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) ने जनता कर्फ्यू (Janta Curfew) के दौरान की इस मुहिम पर ट्वीट करते हुए लिखा, 'ताली बजाओ, थाली बजाओ. यह अलौकिक है, यह जादू है। सब एक साथ आओ और ऊर्जा छत फाड़कर बाहर निकल जाए,अब सेल्फलेस हीरोज को सैल्यूट करते हैं। नरेंद्र मोदी सर शुक्रिया, सभी देशवासियों को एक साथ लाने के लिए।

टॅग्स :कोरोना वायरसऐश्वर्या राय बच्चनअभिषेक बच्चनअमिताभ बच्चनरणवीर सिंहदीपिका पादुकोण
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

ज़रा हटकेआखिर क्यों मार्च महीना खत्म ही नहीं हो रहा?, फिर से सोचिए 2026 में अभी क्या-क्या हुआ?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

ज़रा हटकेVIRAL: रणवीर सिंह का 'भूत' वाला लुक देख दंग रह गए लोग! Dhurandhar 2 का ये सीन उड़ा रहा होश

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच