लाइव न्यूज़ :

अभिनेता अन्नू कपूर सीने में दर्द की शिकायत के बाद दिल्ली के अस्पताल में हुए भर्ती, जानें अब कैसी है उनकी तबियत

By रुस्तम राणा | Updated: January 26, 2023 22:55 IST

सर गंगा राम अस्पताल के अध्यक्ष (प्रबंधन बोर्ड) अजय स्वरूप ने कहा कि अभिनेता को सीने में तकलीफ के कारण भर्ती कराया गया था। अस्पताल ने एक स्वास्थ्य बुलेटिन में कहा कि कपूर की हालत "वर्तमान में स्थिर है और ठीक हो रही है"।

Open in App

नई दिल्ली: बॉलीवुड फिल्म अभिनेता अन्नू कपूर को दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गुरुवार को उन्हें सीने में दर्द की शिकायत के बाद सर गंगा राम हॉस्पिटल में भर्ती कराना पड़ा। अस्पताल सूत्रों ने बताया कि उन्हें तड़के अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

सर गंगा राम अस्पताल के अध्यक्ष (प्रबंधन बोर्ड) अजय स्वरूप ने कहा कि अभिनेता को सीने में तकलीफ के कारण भर्ती कराया गया था। अस्पताल ने एक स्वास्थ्य बुलेटिन में कहा कि कपूर की हालत "वर्तमान में स्थिर है और ठीक हो रही है"। उन्होंने यह भी कहा कि अभिनेता कार्डियोलॉजी विभाग में डॉ. सुशांत वट्टल के अधीन भर्ती हैं।

आपको बता दें कि अभिनेता को 'हम', 'एक रुका हुआ फैसला', 'राम लखन', 'घायल', 'हम किसी से कम नहीं', 'ऐतराज', '7 खून माफ', 'जॉली'  और 'एलएलबी 2' जैसी फिल्मों में शानदार अभिनय के लिए जाना जाता है। उन्हें आखिरी बार वेब शो `क्रैश कोर्स` में देखा गया था, जिसका प्रीमियर पिछले साल ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर हुआ था। आयुष्मान खुराना की पहली फिल्म विक्की डोनर में उनके प्रदर्शन के लिए उन्हें राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिला है।

टॅग्स :बॉलीवुड हीरोहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!