लाइव न्यूज़ :

आयुष्मान खुराना की फिल्म 'डॉक्टर जी' की रिलीज डेट का ऐलान, जानिए इस तारीख को देख सकेंगे फिल्म

By वैशाली कुमारी | Updated: November 1, 2021 21:03 IST

आयुष्मान खुराना, रकुल प्रीत सिंह और शेफाली शाह स्टारर 'डॉक्टर जी' की रिलीज डेट का एलान हो चुका है। जंगली पिक्चर्स ने घोषणा की है कि बहुप्रतीक्षित फिल्म 'डॉक्टर जी' 17 जून, 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Open in App
ठळक मुद्दे 'डॉक्टर जी' 17 जून, 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगीफिल्म की रिलीज डेट को लेकर आयुष्मान खुराना ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक फोटो शेयर की है

आयुष्मान खुराना, रकुल प्रीत सिंह और शेफाली शाह स्टारर 'डॉक्टर जी' की रिलीज डेट का एलान हो चुका है। जंगली पिक्चर्स ने घोषणा की है कि बहुप्रतीक्षित फिल्म 'डॉक्टर जी' 17 जून, 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

इस कॉमेडी कैंपस ड्रामा में आयुष्मान एक स्त्री रोग विशेषज्ञ की भूमिका में हैं, जिसमें रकुल और शेफाली शाह भी डॉक्टरों की भूमिका निभा रही हैं। निर्देशक अनुभूति कश्यप, 'डॉक्टर जी' के साथ अपने निर्देशन की शुरुआत करेंगे। उन्होंने फिल्म के बारे में बोलते हुए एक बयान में कहा, "फिल्म की शूटिंग पूरी होने के साथ, हम अब फिल्म को सिनेमाघरों के लिए तैयार करने के लिए कमर कस रहे हैं।  मैं आयुष्मान, रकुल, शेफाली, जंगली और 'डॉक्टर जी' की पूरी टीम के साथ काम करने का मौका पाकर वास्तव में खुश हूं, जो मेरे साथ खड़े रहे और जो स्क्रीन पर दिखाई देते है। यह एक समृद्ध अनुभव रहा है।  मैं फिल्म को दर्शकों के सामने लाने के लिए वास्तव में उत्साहित हूं।"

फिल्म की रिलीज डेट को लेकर आयुष्मान खुराना ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक फोटो शेयर की है। जिसमें आयुष्मान और रकुल प्रीत दोनों डॉक्टर के ड्रेस में नजर आ रहे हैं। यह  फोटो इलाहाबाद विश्वविद्यालय की है। जहां पर फिल्म की शूटिंग की गई है।

दो सफल फिल्म 'बरेली की बर्फी  (2017) और 'बधाई हो' के बाद 'डॉक्टर जी' अनुभूति कश्यप, सुमित सक्सेना, विशाल वाघ और सौरभ भारत की एक बढ़िया फिल्म होने वाली है।

टॅग्स :Ayushmann Khurranaहिन्दी सिनेमा समाचारbollywood news
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!