लाइव न्यूज़ :

Anniversary Special: 52वीं सालगिरह?, सुपरस्टार अमिताभ बच्चन ने जया बच्चन के साथ 1973 में शादी की पुरानी तस्वीरें साझा कीं

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 3, 2025 21:13 IST

Anniversary Special: अमिताभ बच्चन (82) ने मंगलवार को अपने निजी ब्लॉग पर विवाह की तस्वीरें अपलोड कीं और शुभकामनाओं के लिए प्रशंसकों का आभार जताया।

Open in App
ठळक मुद्देएक तस्वीर में दोनों अनुष्ठान करते हुए दिखाई दे रहे हैं।दो तस्वीरों में वे बातचीत करते हुए दिख रहे हैं। जया और अमिताभ की शादी तीन जून 1973 को मुंबई में हुई थी।

Anniversary Special: सुपरस्टार अमिताभ बच्चन ने मंगलवार को अपने विवाह की 52वीं सालगिरह पर अभिनेत्री जया बच्चन के साथ 1973 में हुई शादी की पुरानी तस्वीरें साझा कीं। अमिताभ बच्चन (82) ने मंगलवार को अपने निजी ब्लॉग पर विवाह की तस्वीरें अपलोड कीं और शुभकामनाओं के लिए प्रशंसकों का आभार जताया।

इनमें से एक तस्वीर में दोनों अनुष्ठान करते हुए दिखाई दे रहे हैं, जबकि अन्य दो तस्वीरों में वे बातचीत करते हुए दिख रहे हैं। उन्होंने तस्वीर के साथ लिखा, ‘‘जया और मुझे शादी की सालगिरह (तीन जून 2025) की शुभकामनाएं देने वाले सभी लोगों को मेरा आभार और प्यार (दिल वाली इमोजी)।’’ जया और अमिताभ की शादी तीन जून 1973 को मुंबई में हुई थी।

उनके दो बच्चे हैं- श्वेता बच्चन नंदा और अभिनेता अभिषेक बच्चन। अमिताभ आखिरी बार ‘‘कल्कि 2898 एडी’’ में दिखे थे, जिसका निर्देशन नाग अश्विन ने किया था, जबकि जया, करण जौहर की ‘‘रॉकी ​​और रानी की प्रेम कहानी’’ में नजर आई थीं। जया (77) अगली फिल्म ‘‘दिल का दरवाजा खोल ना डार्लिंग’’ में नजर आएंगी, जिसमें वामिका गब्बी और सिद्धांत चतुर्वेदी भी होंगे।

src="https://www.facebook.com/plugins/video.php?height=476&href=https%3A%2F%2Fwww.facebook.com%2FShemarooEnt%2Fvideos%2F2116699155514248%2F&show_text=false&width=380&t=0" width="380" height="476" scrolling="no" frameborder="0" allowfullscreen="true" allow="autoplay; clipboard-write; encrypted-media; picture-in-picture; web-share" allowFullScreen="true"

टॅग्स :अमिताभ बच्चनजया बच्चनहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्की4 साल बाद टूटी मौनी रॉय की शादी, तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

बॉलीवुड चुस्कीब्लैक ऑफ-शोल्डर गाउन में मृणाल ठाकुर का ग्लैमरस लुक वायरल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

बॉलीवुड चुस्की'आखिरी सवाल' मूवी रिव्यू: कलाकारों के अभिनय ने जीता दिल, जानिए कैसी है फिल्म 'आखिरी सवाल'

बॉलीवुड चुस्कीअदिति शर्मा और हम्द खान की "इश्क ज़ालिम है" वीनस म्यूजिक पर रिलीज !

बॉलीवुड चुस्कीकन्नड़ एक्टर दिलीप राज का निधन, 48 की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से तोड़ा दम