लाइव न्यूज़ :

जब अंकिता ने कहा था-सुशांत पर निकालती हूं सारा गुस्सा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: September 26, 2020 12:54 IST

एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) का एक पुराना वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अंकिता कह रही हैं कि वह अपना सारा गुस्सा सुशांत पर उतारतीं हैं

Open in App
ठळक मुद्दे एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) का एक पुराना वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा हैवीडियो में अंकिता कहती नजर आ रही हैं कि वह अपना सारा गुस्सा सुशांत पर उतारतीं हैं।

सुशांत सिंह राजपूत केस में अब ड्रग्स का एंगल सामने आ गया है। जिसके बाद एनसीबी ने केस की जांच करते हुए रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शौविक को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं दूसरी तरफ सुशांत के निधन के बाद से ही एक्टर की एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे लगातार सुशांत के परिवार के साथ खड़ी नजर आ रही हैं। अंकिता लगातार सुशांत के लिए न्याय की भी मांग कर रही हैं। ऐसे में अंकिता और सुशांत की पुरानी फोटो और वीडियो भी जमकर सोशल मीडिया में वायरल हो रहे हैं।

 हाल ही में एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) का एक पुराना वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अंकिता कहती नजर आ रही हैं कि वह अपना सारा गुस्सा सुशांत पर उतारतीं हैं।

अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) इस पुराने वीडियो में एक्टर शेखर सुमन (Shekhar Suman) से बात करती नजर आ रही हैं। इस वीडियो में शेखर सुमन अंकिता से पूछ रहे हैं, "ये जो गुस्सा आता है, इसको किस तरह और किस पर निकालती हो?" इस पर अंकिता कहती हैं, "मैं सच बोलूं, सुशांत, सारा गुस्सा उस पर उतारती हूं।" इस पुराने वीडियो में अंकिता अपनी और सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की शादी की बात भी करती नजर आ रही हैं।

वीडियो में एक्ट्रेस कह रही हैं, "हम अगले साल शादी करेंगे, मैं वादा करती हूं. हमारा पवित्र रिश्ता बहुत मजबूत है।" इस वीडियो में अंकिता यह भी कबूल रही हैं कि सुशांत उनसे बहुत प्यार करते हैं और वह भी उनसे बहुत प्यार करती हैं।

अंकिता और सुशांत करीब 6 साल तक रिलेशनशिप में रहे थे। दोनों की मुलाकात पवित्र रिश्ता के सेट पर हुई  थी। दोनों ने खुल्लम खुल्ला अपने प्यार को स्वीकार किया था। लेकिन दोनों क्यों अलग हुए इस बारे में आजतक कोई नहीं जानता है। 

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतअंकिता लोखण्डेबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच