लाइव न्यूज़ :

ऋषि कपूर को याद कर अनिल कपूर ने शेयर की बेहद खास तस्वीर, फैंस ने दिए ऐसे रिएक्शन

By अमित कुमार | Updated: May 13, 2020 17:20 IST

ऋषि कपूर और अनिल कपूर ने कई बॉलीवुड फिल्मों में साथ काम किया है। ऑन स्क्रीन दोस्त का किरदार निभाने वाली यह जोड़ी रियल लाइफ में भी काफी करीबी दोस्त थे।

Open in App
ठळक मुद्देतेहरवीं के मौके पर ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा ने एक तस्वीर शेयर की जो काफी वायरल हो रही है। ऋषि की बेटी रिद्धिमा लगातार पिता की याद में फोटो आदि शेयर करती रहती हैं।

पिछले महीने बॉलीवुड के दो दिग्गज कलाकार हमारे बीच से चले गए। ऋषि कपूर और इरफान खान के रूप में बॉलीवुड को बड़ा झटका लगा। 29 अप्रैल इरफान खान की मौत के अगले ही दिन ऋषि कपूर भी दुनिया को अलविदा कह दिया। इन दोनों ही एक्टर्स की मौत से बॉलीवुड को बड़ा नुकसान पहुंचा है। ऋषि कपूर के निधन से उनका परिवार टूट गया है। 

ऋषि कपूर की तेरहवीं की प्रार्थना सभा मंगलवार को आयोजित की गई। इसमें एक बार फिर से कपूर परिवार के बेहद करीबी लोग ही पहुंचे। तेहरवीं के मौके पर उनकी बेटी रिद्धिमा ने एक तस्वीर शेयर की जो काफी वायरल हो रही है। इस बीच ऋषि कपूर के खास दोस्त अनिल कपूर ने एक ट्वीट करते हुए ऋषि कपूर को याद किया है। अनिल ने ऋषि के साथ अपनी एक पुरानी तस्वीर पोस्ट की है। 

इस तस्वीर को शेयर करते हुए अनिल कपूर लिखते हैं.. James को याद करते हुए.. रणबीर और सोनम कपूर को लॉन्च करते हुए ऋषि कपूर और नीतू कपूर की यादें। अनिल कपूर के इस ट्वीट पर फैंस भी लगातार कमेंट्स कर रहे हैं। फैंस अपने पसंदीदा एक्टर ऋषि कपूर की तेरहवीं पर उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना कर रहे हैं। बता दें कि ऋषि कपूर की तेहरवीं के मौके पर परिवार और दोस्तों समेत कई लोग इकट्ठा हुए थे। 

ऋषि के अचानक निधन से परिवार काफी ज्यादा दुखी है। ऋषि की बेटी रिद्धिमा लगातार पिता की याद में फोटो आदि शेयर करती रहती हैं।लॉकडाउन के चलते अपने पिता के अंतिम दर्शन के लिए नहीं पहुंच पाई थीं, तब उन्होंने अपनी बात सोशल मीडिया के जरिये रखी थी। इसी तरह से जब वो दिल्ली से सड़क मार्ग से मुंबई पहुंची तो भी उन्होंने इसकी जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी।

टॅग्स :ऋषि कपूरअनिल कपूरबॉलीवुड गॉसिपबॉलीवुड हीरो
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!