लाइव न्यूज़ :

‘तख्त’ को लेकर अनिल कपूर ने खोले दिल के राज, बताया-किस कद्र हैं उत्सुक

By भाषा | Updated: March 26, 2019 13:56 IST

अभिनेता अनिल कपूर अपने तीन दशक से अधिक लंबे फिल्मी करियर में पहली बार एक पीरियड ड्रामा ‘तख्त’ में ऐतिहासिक किरदार निभाने जा रहे हैं

Open in App

अभिनेता अनिल कपूर अपने तीन दशक से अधिक लंबे फिल्मी करियर में पहली बार एक पीरियड ड्रामा ‘तख्त’ में ऐतिहासिक किरदार निभाने जा रहे हैं और वह इसके लिए बेहद उत्सुक भी हैं। मीडिया की खबरों के अनुसार, करण जौहर के निर्देशन में बन रही ‘तख्त’ में अनिल कपूर शाहजहां की भूमिका निभाएंगे।

अनिल ने पीटीआई को बताया ‘‘पहली बार मैं ऐतिहासिक किरदार में नजर आउंगा। एक कलाकार के लिए यह कई भावनाओं का समागम होगा। मैं इसके लिए उत्सुक हूं। जब तक यह कर न लूं, तब तक मैं नहीं बता सकता कि मैं क्या महसूस कर रहा हूं।’’

मुगल काल की पृष्ठभूमि में बन रही यह फिल्म दो योद्धा भाइयों की कहानी बताएगी। फिल्म के अन्य कलाकारों में करीना कपूर, रणवीर सिंह, आलिया भट्ट, विकी कौशल, भूमि पेडनेकर, जाह्नवी कपूर आदि हैं। इस फिल्म की शूटिंग इसी साल शुरू हो जाएगी। भाषा मनीषा गोला गोला

 

टॅग्स :अनिल कपूर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीDhurandhar 2: आदित्य धर ने की पेशकश और अनिल कपूर ने कहा-नो?, आखिर क्यों ‘धुरंधर: द रिवेंज’ में रोल करने से किया मना?

बॉलीवुड चुस्कीअनिल कपूर की 'सूबेदार' ने OTT पर मचाया तहलका, फैंस बोले– 69 की उम्र में भी जबरदस्त एक्शन

बॉलीवुड चुस्की69 के हुए अनिल कपूर, सोनम कपूर ने शेयर कीं पापा की अनसीन और थ्रोबैक तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीकरवा चौथ पर बॉलीवुड सितारे पहुंचे अनिल कपूर के घर, रवीना टंडन, शिल्पा शेट्टी, गीता बसरा और मीरा राजपूत...

स्वास्थ्य27000 से अधिक मेडिकल कैंप, 6 करोड़ लोगों का इलाज, मिला सम्मान

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?