लाइव न्यूज़ :

ऋषि कपूर के निधन के बाद वापस सेट पर लौटेंगी नीतू कपूर, वरुण धवन, कियारा आडवाणी और अनिल कपूर संग इस फिल्म में आएंगी नजर

By अमित कुमार | Updated: August 19, 2020 07:31 IST

एक्ट्रेस नीतू कपूर ने शादी के बाद लंबे समय तक फिल्मों से दूरी बना ली थी। नीतू कपूर की जोड़ी सबसे अधिक उनके पति ऋषि कपूर के साथ ही पसंद की जाती रही है।

Open in App
ठळक मुद्देनीतू कपूर इससे पहले 2013 में रिलीज 'बेशरम' में नजर आई थीं, जिसमें उनके पति ऋषि कपूर और बेटे रणबीर कपूर भी थे। नीतू ने ऋषि कपूर के साथ फिल्म 'खेल-खेल में','रफू चक्कर','कभी कभी', 'अमर अकबर अन्थोनी' जैसी 12 सफल फिल्मों में काम किया। लगभग 26 साल बाद साल 2009 में ऋषि कपूर के साथ वह एक बार फिर फिल्म 'लव आज कल' के जरिए बड़े पर्दे पर वापसी की।

दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर के निधन के बाद अब उनकी पत्नी नीतू सिंह कपूर ने फिल्म के सेट पर लौटने का फैसला किया है। खबर है कि उन्होंने वरुण धवन, कियारा आडवाणी और अनिल कपूर की अपकमिंग रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म साइन कर ली है। खबरों के मुताबिक, नीतू इस फिल्म में अनिल कपूर की पत्नी और वरुण धवन की मां का रोल निभाएंगी। 

'गुड न्यूज' के डायरेक्टर राज मेहता इसका निर्देशन कर रहे हैं। फिल्म का टाइटल अभी तय नहीं हुआ है, लेकिन इसकी शूटिंग अक्तूबर-नवंबर में शुरू करने की तैयारी हो रही है। नीतू कपूर इससे पहले 2013 में रिलीज 'बेशरम' में नजर आई थीं, जिसमें उनके पति ऋषि कपूर और बेटे रणबीर कपूर भी थे। नीतू ने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत मात्र 8 साल की उम्र में फिल्म 'सूरज' से की, जिसमें राजेंद्र कुमार और वैजन्तीमाला मुख्य भूमिका में थे। 

'जहरीला इंसान' के सेट्स पर हुई थी ऋषि कपूर से मुलाकात

नीतू ने ऋषि कपूर के साथ फिल्म 'खेल-खेल में','रफू चक्कर','कभी कभी', 'अमर अकबर अन्थोनी' जैसी 12 सफल फिल्मों में काम किया। फिल्मों में साथ काम करते-करते ऋषि कपूर नीतू सिंह को अपने दिल दे बैठे और उसके बाद दोनों ने शादी कर ली। नीतू और ऋषि कपूर की पहली मुलाताकात आर के स्टूडियो में हुई थी जहां फिल्म 'बॉबी' की शूटिंग चल रही थी। लेकिन दोनों की ठीक से जान-पहचान फिल्म 'जहरीला इंसान' के सेट्स पर हुई थी।

परिवार के लिए त्याग दिया अपना करियर

शादी के बाद नीतू ने फिल्मी करियर को छोड़ दिया था। हालांकि, नीतू उस समय की सबसे सफल एक्ट्रेसेस में से एक थी। इसके बावजूद उन्होंने परिवार को पहली प्राथमिकता दी। वे अपने परिवार और बच्चों रिद्धिमा कपूर और रणबीर कपूर की परवरिश में व्यस्त हो गईं। लगभग 26 साल बाद साल 2009 में ऋषि कपूर के साथ वह एक बार फिर फिल्म 'लव आज कल' के जरिए बड़े पर्दे पर वापसी की। 

टॅग्स :नीतू सिंहबॉलीवुड अभिनेत्रीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!