लाइव न्यूज़ :

अनुपम खेर की फिल्म 'होटल मुंबई' के ट्रेलर की अनन्या पांडे ने की जमकर तारीफ, कहा- 'ट्रेलर ने मेरे रोंगटे खड़े कर दिए'

By ज्ञानेश चौहान | Updated: November 7, 2019 14:37 IST

एंथोनी मारस द्वारा निर्देशित यह फिल्म एक भयावह रात की याद दिलाता है। फिल्म ताज महल होटल में मौजूद कर्मचारियों की दुनिया में ले जाती है, जहां उनकी मौजदूगी के दौरान बंदूकधारियों ने हमला किया था।

Open in App
ठळक मुद्दे26/11 की घटनाएं भारत के इतिहास की सबसे भीषण अध्यायों में से एक थीं।‘होटल मुंबई’ का ट्रेलर कई लोगों को पसंद आ रहा है।

बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर की फिल्म 'होटल मुंबई' का ट्रेलर कई लोगों को प्रभावित कर रहा है। इस ट्रेलर में यह दिखाया गया है कि आतंक के भीषण कृत्य में कुछ लोगों ने कैसे अपनी जान की बाजी लगाई थी और लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने में मदद की थी। अब इस फिल्म के ट्रेलर पर बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस और चंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडे का भी रिएक्शन सामने आया है। उन्होंने बताया कि “मैंने होटल मुंबई का ट्रेलर देखा, जिसने पूरे समय मेरे रोंगटे खड़े कर दिए।"

‘होटल मुंबई’ का ट्रेलर कई लोगों को पसंद आ रहा है और इस ट्रेलर के लिए फिल्म बिरादरी के सभी सदस्यों की खूब सराहना हो रही है। अगर फिल्म के नए प्रशंसक की बात करें तो वह हैं अनन्या पांडे। उन्होंने कहा, कि "26/11 की घटनाएं भारत के इतिहास की सबसे भीषण अध्यायों में से एक थीं। फिल्म उन सभी बहादुर नायकों के प्रति एक श्रद्धांजलि है, जिन्होंने इस दौरान बहादुरी दिखाते हुए जितने लोगों को बचा सकते थे, उन्हें बचाने का काम किया। वे कहतीं है, यह फिल्म उनकी बहादुरी का परिचायक है।”

एंथोनी मारस द्वारा निर्देशित यह फिल्म एक भयावह रात की याद दिलाता है, फिल्म ताज महल होटल में मौजूद कर्मचारियों की दुनिया में ले जाती है, जहां उनकी मौजदूगी के दौरान बंदूकधारियों ने हमला किया था। फिल्म में शेफ हेमंत ओबेरॉय की भूमिका निभा रहे अनुपम खेर और उनकी टीम ने परिसर में मौजूद गेस्ट की उन बंदूकधारियों से रक्षा करने के साथ ही उन्हें सुरक्षित तरीके से होटल से बाहर निकालना सुनिश्चित किया। यह 26/11 के कई अनसुने नायकों के उत्साह को दर्शाता है, जिन्हें उचित नाम और सम्मान नहीं मिला।

एक युवा और कर्तव्यनिष्ठ अभिनेत्री के रूप में, अनन्या फिल्म के समर्थन में सामने आने के साथ ही फिल्म से मिलने वाले मैसेज के साथ भी जुड़ी रहीं।     

टॅग्स :अनुपम खेरफिल्म डायरेक्टरबॉलीवुड हीरोबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!