लाइव न्यूज़ :

अनन्या ने ड्रग डीलर्स के नंबर देकर 3 बार आर्यन को ड्रग्स हासिल करने में मदद की थी, सोमवार को फिर होगी पूछताछ

By अनिल शर्मा | Updated: October 23, 2021 07:36 IST

एनसीबी के सूत्रों ने एएनआई को बताया कि आर्यन खान की मोबाइल चैट से पता चला है कि 2018-19 में अभिनेत्री अनन्या ने आर्यन को ड्रग्स हासिल करने में 3 बार मदद की...

Open in App
ठळक मुद्दे 2018-19 में अभिनेत्री अनन्या ने आर्यन को ड्रग्स हासिल करने में 3 बार मदद की

मुंबईः क्रूज ड्रग्स पार्टी मामले में फंसे आर्यन खान की चैट में अनन्या का नाम आने के बाद नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने अभिनेत्री पर दबिश डाली है। एनसीबी  गुरुवार को उनके घर पहुंची और उन्हें समन जारी की, जिसके बाद अनन्या पिता चंकी पांडे के साथ ड्रग्स रोधक एजेंसी के दफ्तर पहुंची थी। उस दिन उनसे एनसीबी ने 2 घंटे पूछताछ की थी। इसके बाद शुक्रवार को उन्हें पूछताछ के लिए दोबारा बुलाया गया था और सोमवार को उन्हें फिर बुलाया गया है।

अभिनेत्री से एनसीबी की हुई अबतक के पूछताछ में यह बात सामने आई है कि अनन्या ने आर्यन को ड्रग्स खरीदने में 3 बार मदद की थी। एनसीबी के सूत्रों ने एएनआई को बताया कि आर्यन खान की मोबाइल चैट से पता चला है कि 2018-19 में ऐक्ट्रेस अनन्या ने आर्यन को ड्रग्स हासिल करने में 3 बार मदद की और उन्होंने आर्यन को ड्रग-डीलर्स के नंबर भी दिए। बकौल सूत्र, अनन्या ने आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि उन्होंने कभी ड्रग्स का सेवन नहीं किया।

गौरतलब है कि 20 अक्टूबर को विशेष अदालत के समक्ष एनसीबी ने आर्यन की चैट पेश की थी जिसमें किसी न्यू कमर अभिनेत्री का जिक्र था। ठीक इसके एक दिन बात एनसीबी अनन्या के घर पहुंची और उन्हें समन जारी कर दिया। एनसीबी द्वारा अदालत में पेश की गई आर्यन खान की चैट में दो अभिनेत्रियों का जिक्र है जिससे शाहरुख खान के बेटे से बात हुई है। अभी दूसरी अभिनेत्री के बारे में कुछ सामने नहीं आया है।

एनसीबी डीडीजी अशोक मुथा जैन से यह पूछे जाने पर कि क्या अभिनेत्री ने आर्यन खान द्वारा भेजे गए ड्रग पेडलर्स की संख्या के बारे में कोई जानकारी दी है, डीडीजी ने कहा- "मुझे अभी तक ऐसी कोई जानकारी नहीं है। सोमवार सुबह उसे फिर बुलाया गया है, पूछताछ की जाएगी। आगे की प्रक्रिया होगी।

 

 

टॅग्स :अनन्या पाण्डेयआर्यन खानNCB Mumbaiहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!