लाइव न्यूज़ :

अंखियों से गोली मारकर अनन्या पांडे ने फैंस को बनाया दीवाना, जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है ये Video

By ज्ञानेश चौहान | Updated: November 22, 2019 19:39 IST

अनन्या ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस वीडियो को पोस्ट किया है। इस वीडियो में अनन्या काफी खूबसूरत लग रही हैं। यह डांस फैंस को इतना पसंद आ रहा है कि अब तक इस वीडियो को 21 लाख 60 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं।

Open in App

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे  (Ananya Panday) इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'पति पत्नी और वो'  (Pati Patni Aur Woh) को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने इस फिल्म के गाने 'अंखियों से गोली मारे' (Ankhiyon Se Goli Mare) की एक छोटी-सी झलक फैंस के लिए पेश की है। वीडियो में अनन्या इस गाने पर शानदार डांस करती हुई नजर आ रही हैं। यह डांस फैंस को इतना पसंद आ रहा है कि अब तक इस वीडियो को 21 लाख 60 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। 

जिस वीडियो की हम बात कर रहे हैं वह फिल्म की ओरिजिनल शूटिंग नहीं है बल्कि इसे फिल्म के गाने पर डांस के दौरान किसी दूसरे व्यक्ति ने मोबाइल से शूट किया है। अनन्या ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस वीडियो को पोस्ट किया है। इस वीडियो में अनन्या काफी खूबसूरत लग रही हैं। 'अंखियों से गोली मारे' गाने पर अनन्या के साथ भूमि पेडनेकर और कार्तिक आर्यन भी नजर आ रहे हैं।

वीडियो में दिख रहा है कि डांस के दौरान कार्तिक आर्यन, अनन्या और भूमि के बालों से एक्स्ट्रा बाल निकालकर फेंकते हैं। इस पर अनन्या पांडे ने मजेदार कैप्शन लिखते हुए यह वीडियो शेयर किया है। अनन्या ने लिखा है... इस गाने को बनाने के दौरान किसी भी तरह के बालों को नुकसान नहीं पहुंचाया गया था😜 #AnkhiyonSeGoliMare song out now!!!! 🤩 (link in bio) @kartikaaryan @bhumipednekar @farahkhankunder @mudassar_as_is @junochopra @tseries.official #PatiPatniAurWoh

यह फिल्म अनन्या पांडे (Ananya Panday) की दूसरी फिल्म है। इससे पहले अनन्या पांडे 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' में नजर आ चुकी हैं। इसी फिल्म से अनन्या ने बॉलीवुड फिल्मों में डेब्यू किया था। 

आपको बता दें कि फिल्म 'पति पत्नी और वो' (Pati Patni Aur Woh) 6 दिसंबर को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में अनन्या के अलावा कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) और भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar) मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म के डायरेक्टर मुदस्सर अजीज और प्रोड्यूसर रेणू रवि चोपड़ा हैं। यह फिल्म 1978 में आई 'पति पत्नी और वो' का रीमेक है। 

टॅग्स :अनन्या पाण्डेयकार्तिक आर्यनभूमि पेडनेकरबॉलीवुड अभिनेत्रीपति पत्नी और वो
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीधुरंधर 2 की 'हमजा की बीवी' का मॉर्डन लुक वायरल, स्टाइल देखकर रह जाएंगे हैरान

बॉलीवुड चुस्कीये हैं मोहब्बतें वाली Divyanka बनने वाली हैं मां, 10 साल बाद मिली खुशखबरी, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीरैपर बादशाह को 'टटीरी' गाने को लेकर विवाद के चलते लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जान से मारने की धमकी दी

बॉलीवुड चुस्कीटीवी एक्ट्रेस Kritika Kamra ने Gaurav Kapur संग रचाई शादी, सोशल मीडिया पर शेयर की 'मिस्टर-मिसेज' वाली पहली रोमांटिक तस्वीरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?