लाइव न्यूज़ :

आलोक नाथ और श्रेयस तलपड़े सहित 22 के खिलाफ हुई FIR, पैसा दोगुना करने के वादा कर बागपत में ग्रामीणों से पांच करोड़ रुपए की ठगी

By राजेंद्र कुमार | Updated: October 24, 2025 21:29 IST

बागपत के एसपी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, बागपत के मीतली गांव के रहने वाले बबली ने बागपत कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है.

Open in App

लखनऊ/बागपत: पश्चिमी उत्तर प्रदेश के चर्चित जिले बागपत में निवेश पर दोगुना मुनाफा देने का दावा कर करीब पांच करोड़ रुपए की ठगी करने वाली द लोनी अर्बन मल्टी स्टेट क्रेडिट एंड थ्रिफ्ट कोऑपरेटिव सोसाइटी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. इस मामले में फिल्म अभिनेता श्रेयस तलपड़े और आलोक नाथ सहित कुल 22 लोगों को नामजद किया गया है. 

इस सोसाइटी के एजेंटों और पदाधिकारियों पर आरोप है कि उन्होंने कई इलाकों में लोगों को पैसे निवेश कराने के लिए प्रलोभन देकर ठगी की है. बागपत के पुलिस अधीक्षक (एसपी) सूरज कुमार राय के अनुसार, इस मामले में सबूत जुटाने के बाद आगे की कानूनी कार्यवाही की जाएगी. 

ऐसे ठगे गए लोग :  

बागपत के एसपी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, बागपत के मीतली गांव के रहने वाले बबली ने बागपत कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है. इस रिपोर्ट में उसने लिखा है कि उसके गांव में बिजरौल का एक युवक आता-जाता था, जिसने स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से गांव की महिलाओं और पुरुषों को द लोनी अर्बन मल्टी स्टेट क्रेडिट एंड थ्रिफ्ट कोऑपरेटिव सोसाइटी की योजनाओं में निवेश करने के लिए प्रेरित किया. 

इस सोसाइटी ने यह दावा किया था कि सोसाइटी में निवेश की गई राशि पांच साल में दोगुनी होकर लौटाई जाएगी. इसी भरोसे के आधार पर मीटली गांव तथा आसपास के क्षेत्रों के 500 से अधिक ग्रामीणों ने लगभग पांच करोड़ रुपए सोसाइटी में जमा कराए. लेकिन तय समय बीतने के बाद भी सोसाइटी के पैसे वापस नहीं किया. जबकि सोसाइटी के बड़े अफसर गांवों में आयोजित कार्यक्रमों में बॉलीवुड अभिनेता श्रेयस तलपड़े और आलोक नाथ को ब्रांड एंबेसडर के रूप में प्रस्तुत करते थे. 

बबली का दावा है कि इन कार्यक्रमों में दोनों अभिनेता मंच से कंपनी की योजनाओं को विश्वसनीय बताते दिखाई दिए, जिससे निवेशकों का भरोसा बढ़ा. बबली की इस रिपोर्ट को दर्ज कर पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू की है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे वित्तीय लेन-देन, अनुबंधों तथा प्रचार सामग्रियों की जांच की जाएगी. 

साथ ही, यह भी पता लगाया जाएगा कि क्या प्रचार में शामिल व्यक्तियों की भूमिका केवल विज्ञापन तक सीमित थी या किसी अन्य स्तर पर भी थी. एसपी बागपत का कहना है कि इस मामले में सबूत जुटाने के बाद ही आगे की आगे की कानूनी कार्यवाही की जाएगी.

इन लोगों के खिलाफ दर्ज हुई रिपोर्ट : 

बबली द्वारा लिखाई गई रिपोर्ट में सोसाइटी के एमडी बताए गए समीर अग्रवाल और पीए पंकज अग्रवाल, अभिनेता अभिनेता श्रेयस तलपड़े और आलोक नाथ सहित अन्य 18 लोगों के नाम हैं. इन 18 नामजद आरोपियों में एजेंट और फील्ड वर्कर शामिल हैं, जिन पर निवेशकों से धन लेने और गलत आश्वासन देने का आरोप है. 

समीर अग्रवाल अपने परिवार के साथ दुबई में हैं. बबली का कहना है कि बीते एक साल से उन्हें न तो ब्याज मिला, न मूलधन वापस हुआ. कई बार सोसाइटी के कार्यालय और संबंधित व्यक्तियों से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन कोई समाधान नहीं मिला. इसके बाद ही उन्होंने अपने साथ हुई ठगी को लेकर उन्होने रिपोर्ट दर्ज कराने का फैसला किया है.

टॅग्स :आलोक नाथउत्तर प्रदेश समाचारहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेWATCH: 15 सेकंड, 5 थप्पड़ और सरेआम जिल्लत..., बरेली में ₹1200 की रकम के लिए गरीब महिला के साथ बर्बरता

बॉलीवुड चुस्कीअंतरराष्ट्रीय नृत्य दिवसः थिरकते कदमों में छिपा जीवन का बड़ा संदेश

भारतयूपी में 200 करोड़ रुपए की सिक्योरिटी मनी पाने के लिए एक साल से भटक रहे मेडिकल छात्र, 25 हजार स्टूडेंट को 45 दिनों में वापस होनी थी यह रकम

बॉलीवुड चुस्कीआमिर खान ने '3 इडियट्स' के सीक्वल की पुष्टि की, कहा- फिल्म का दूसरा भाग उन्हीं किरदारों पर आधारित, लेकिन...

क्राइम अलर्टकहासुनी के बाद अमरदीप, मनीष और आकाश की गोली मारकर हत्या?, पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश, मुठभेड़ में गोली लगने के बाद रूपेश, मयंक और नरेश अरेस्ट

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्की30000 करोड़ रुपये की विरासत, व्यवसायी संजय कपूर के बैंक खाता फ्रीज?, प्रिया कपूर को झटका, करिश्मा कपूर को राहत

बॉलीवुड चुस्कीकाजल अग्रवाल और श्रेयस तलपड़े की ‘द इंडिया स्टोरी’ कब होगी रिलीज?, फैंस पूछ रहे सवाल?

बॉलीवुड चुस्कीबॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद ने मोकामा से जदयू के बाहुबली विधायक अनंत सिंह को दिया मुंबई आने का न्योता, वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा है वायरल, WATCH

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार की बेटी से मांगी 'न्यूड तस्वीरें', ऑनलाइन गेमिंग के दौरान घटना, महीनों बाद पुलिस ने धर दबोचा?

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: उज्जैन में महाकाल के दर्शन कर भावुक हुए अनुपम खेर, शेयर किया खास अनुभव