लाइव न्यूज़ :

बॉलीवुड एक्ट्रेस अमृता राव ने दिखाई दरियादिली, माफ किया अपने किरायेदारों का किराया

By अमित कुमार | Updated: June 24, 2020 08:40 IST

कोरोना वायरस के इस मुश्किल घड़ी में कई स्टार्स ने लोगों की मदद का हाथ बढ़ाया है। अमृता राव ने भी अब अपने किरायेदारों का किराया माफ करने का फैसला किया है।

Open in App
ठळक मुद्देअमृता राव भले ही अब फिल्मों से दूर हो लेकिन किसी न किसी वजह से वह सुर्खियों में बनीं रहती हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में अपने किरायेदारों का किराया का माफ करने का फैसला किया है। अमृता के इस कदम को देखते हुए सोशल मीडिया पर फैंस लगातार उनकी तारीफ कर रहे हैं।

अमृता राव बॉलीवुड की कुछ उन अभिनेत्रियों में से एक हैं जिन्होंने बहुत कम समय में अपना नाम कमा लिया। अमृता राव का नाम लेते ही सबसे पहले जहन में उनकी फिल्म विवाह आती है। शाहिद कपूर के साथ उनकी इस फिल्म की दीवानगी आज भी लोगों के सिर चढ़कर बोलती है। अमृता राव भले ही अब फिल्मों से दूर हो लेकिन किसी न किसी वजह से वह सुर्खियों में बनीं रहती हैं। 

एक्ट्रेस ने हाल ही में अपने किरायेदारों का किराया का माफ करने का फैसला किया है। अमृता के इस कदम को देखते हुए सोशल मीडिया पर फैंस लगातार उनकी तारीफ कर रहे हैं। दरअसल, कोरोना वायरस की वजह से देश पिछले कुछ समय से संघर्ष कर रहा है। काम नहीं मिल पाने के कारण लोग आर्थिक तंगी से गुजर रहे हैं। इस बीच अमृता राव ने मार्च से जुलाई तक अपने किरायेदारों का किराया माफ कर दिया है। 

लोगों की ज्यादा से ज्यादा मदद करना चाहती हैं अमृता

अपने इस फैसले को लेकर अमृता ने कहा, "हमारे कुछ किरायेदार एक्टिंग और सिनेमेटोग्राफी फ्रीलांसर के तौर पर करते हैं। उनकी कोई तय मासिक आय नहीं होती है। इनमें से कई वापस अपने घरों को चले गए हैं। इसलिए मुझे लगा कि मैं जो संभव है, उतनी इनकी मदद करूं।" इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि जिन लोगों की नौकरी नहीं गई है उन्हें मकान मालिक को अपना किराया देना चाहिए।

आखिरी बार नवाजुद्दीन सिद्दीकी स्टारर फिल्म 'ठाकरे' में आई थीं नजर

साल 2002 में 'अब के बरस' से बॉलीवुड डेब्यू करने वाली अमृता आखिरी बार नवाजुद्दीन सिद्दीकी स्टारर फिल्म 'ठाकरे' में नजर आई थी। 'इश्क-विश्क', 'मैं हूं ना', 'विवाह' और 'जॉली एल एल बी' अमृता के करियर की सफल फिल्में हैं। अमृता ने फिल्में भले ही ज्यादा ना की हो लेकिन अपनी एक्टिंग से वह लोगों का दिल जीतती रही हैं। 

 

टॅग्स :अमृता रावबॉलीवुड अभिनेत्रीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!