लाइव न्यूज़ :

Amrita Rao Birthday: आरजे पर आया था अमृता राव का दिल, 7 साल डेट करने के बाद ऐसे रचाई थी शादी

By अमित कुमार | Updated: June 7, 2020 10:39 IST

Open in App
ठळक मुद्दे2009 में एक इंटरव्यू के दौरान पहली बार इन दोनों की मुलाकात हुई थी। अमृता बॉलीवुड की उन एक्ट्रेसेस में से हैं जिन्होंने सलमान खान तक की फिल्म के ऑफर को ठुकरा दिया था।

अमृता राव बॉलीवुड की कुछ उन अभिनेत्रियों में से एक हैं जिन्होंने बहुत कम समय में अपना नाम कमा लिया। 7 जून 1981 में मुंबई में जन्मीं अमृता आज अपना 39वां जन्मदिन मना रही हैं। अमृता राव का नाम लेते ही सबसे पहले जहन में उनकी फिल्म विवाह आती है। शाहिद कपूर के साथ उनकी इस फिल्म की दीवानगी आज भी लोगों के सिर चढ़कर बोलती है। 

अमृता बॉलीवुड की उन एक्ट्रेसेस में से हैं जिन्होंने सलमान खान तक की फिल्म के ऑफर को ठुकरा दिया था। सूरज बड़जात्या की फिल्म प्रेम रतन धन पायो में अमृता राव को सलमान खान की बहन का रोल ऑफर किया गया था। मगर दिलचस्प बात ये है कि अमृता ने फिल्म को ठुकरा दिया। साल 2002 में 'अब के बरस' से बॉलीवुड डेब्यू करने वाली अमृता की लव स्टोरी भी बेहद दिलचस्प रही है। 

अमृता ने सात सालों तक आरजे अनमोल संग अपना अफयेर लोगों से छिपाकर रखा। 2009 में एक इंटरव्यू के दौरान पहली बार इन दोनों की मुलाकात हुई थी। मुलाकात के साथ ही दोनों के बीच दोस्ती हो गई और ये दोस्ती समय के साथ-साथ प्यार में तबदील हो गई। लेकिन लंबे समय तक उन्होंने अपने रिश्ते को दुनिया से छुपा कर रखा। 15 मई, 2016 को वो शादी के बंधन में बंध गए।

अमृता की शादी की खबर सुनकर हर कोई हैरान था। अमृता आज भी अपनी पर्सनल लाइफ को पर्सनल रखना ही पसंद करती हैं। ब़ॉलीवुड गॉशिप में इस कपल को लेकर बेहद कम ही बातें होती हैं। आरजे अनमोल और अमृता बॉलीवुड पार्टियों में भी कम ही दिखाई पड़ते हैं। 

टॅग्स :अमृता रावबॉलीवुड अभिनेत्रीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!