लाइव न्यूज़ :

अमिताभ ट्विटर पर मांग रहे नौकरी!

By IANS | Updated: February 18, 2018 18:35 IST

मुंबई, 18 फरवरी: मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने ट्विटर पर मजाकिया अंदाज में नौकरी के लिए जॉब एप्ल...

Open in App

मुंबई, 18 फरवरी: मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने ट्विटर पर मजाकिया अंदाज में नौकरी के लिए जॉब एप्लिकेशन अपलोड की है। अमिताभ ने इसके साथ ही एक लेख भी साझा किया है जिसमें लिखा है कि दीपिका पादुकोण और कटरीना कैफ की लंबाई शाहिद कपूर और आमिर खान जैसे कम लंबाई वाले कलाकारों के साथ काम करने के लिहाज से बहुत ज्यादा है। 

अमिताभ ने शनिवार को ट्वीट किया, "जॉब एप्लिकेशन : नाम अमिताभ बच्चन, जन्म तिथि : 11.10.1942, इलाहबाद, उम्र : 76, योग्यता : पिछले 49 साल में लगभग 200 फिल्मों में काम किया, भाषा ज्ञान : हिंदी, अंग्रेजी, पंजाबी और बांग्ला, लंबाई : 6 फीट 2 इंच, उपलब्धि : आपको लंबाई की कोई समस्या नहीं होगी।"

अमिताभ इन दिनों '102 नॉट आउट', 'ब्रह्मास्त्र' और 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' पर काम कर रहे हैं।

'ब्रह्मास्त्र' के लिए आलिया बुल्गारिया रवाना

अभिनेत्री आलिया भट्ट अपनी आगामी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की तैयारियों के लिए बुल्गारिया रवाना हो गईं। आलिया ने रविवार को अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, "बुल्गारिया बुला रहा है। 'ब्रह्मास्त्र'।" इसके बाद उन्होंने विमान से बुल्गारिया की राजधानी सोफिया में बर्फ का नजारा शेयर किया और लिखा, "यहां सर्दी है।"

अयान मुखर्जी निर्देशित आगामी रोमांचक फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में अमिताभ बच्चन और रणबीर कपूर भी हैं। यह फिल्म तीन भागों में प्रदर्शित होगी। यह पहली बार है जब अमिताभ रणबीर और आलिया एक साथ काम कर रहे हैं। फिल्म का पहला भाग 15 अगस्त 2019, स्वतंत्रता दिवस पर रिलीज होगा।

टॅग्स :अमिताभ बच्चन
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटVIDEO: सचिन के बेटे अर्जुन की शादी में लगा सेलेब्स का जमावड़ा, पत्नी संग पहुंचे क्रिकेट और बॉलीवुड सितारे

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बिग बी के पड़ोसी का वीडियो हुआ वायरल, शहंशाह से की खास गुजारिश

क्रिकेटVIDEO: हार्दिक पांड्या ने गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा को अमिताभ बच्चन से मिलवाया, वीडियो वायरल

बॉलीवुड चुस्कीनाना से मिली प्रेरणा, 'इक्कीस' के लिए अगस्त्य नंदा ने देखी अमिताभ बच्चन की 'मेजर साब'

बॉलीवुड चुस्कीDharmendra Death News: ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे?, अमिताभ बच्चन ने ब्लॉग पोस्ट में लिखा, धरम जी महानता के प्रतीक थे...

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?