लाइव न्यूज़ :

अमिताभ-जया वेडिंग एनिवर्सरी: कुछ ऐसी थी अमिताभ-जया की पहली मुलाकात, छुट्टी पर जाने के लिए की थी शादी-पढ़ें लव स्टोरी

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: June 3, 2020 13:15 IST

अमिताभ बच्चन और जया बच्चन की लव स्टोरी काफी दिलचस्प रही , कहा जाता है कि पढ़ाई के दिनों में ही जया बिग बी को दिल दे बैठीं थीं।

Open in App
ठळक मुद्देजया और अमिताभ का परिचय ऋषिकेश मुखर्जी ही करवाया था।अमिताभ-जया 1973 में आई फिल्म 'जंजीर' में साथ नजर आए थे।

3 जून 1973 को महानायक अमिताभ बच्चन और जया बच्चन की शादी हुई थी। आज इन दोनों की शादी की सालगिराह है। ये जोड़ी बॉलीवुड की सबसे प्रसिद्ध और आदर्श जोड़ी मानी जाती है। आइए इस खूबसूरत जोड़ी की प्रेम कहानी से आप लोगों को रुबरु करवाते हैं कैसे दोनों का इश्क शादी में तब्दील हुआ-

इन दोनों की लव स्टोरी काफी दिलचस्प रही , कहा जाता है कि  पढ़ाई के दिनों में ही जया बिग बी को दिल दे बैठीं थीं। अमिताभ की जिंदगी से जुड़ा एक किस्सा ऐसा भी है, जो हमेशा ही सुर्खियों में रहता है, वो है उनकी और रेखा की लव-स्टोरी। जया-बिग बी की शादीशुदा जिंदगी में एक वक्त ऐसा भी आया, जब रेखा की वजह से दोनों के रिश्तों में दरार आ गई थी। लेकिन फिर भी इन दोनों का प्यार कोई अलग नहीं कर पाया।

अमिताभ से जया की पहली मुलाकात

जब जया बच्चन पुणे में पढ़ाई कर रही थीं, तो उसी  वक्त अमिताभ बच्चन पुणे में अपनी पहली फिल्‍म 'सात हिंदुस्तानी' (1969) के लिए आए थे। हीरो होने के कारण वह उन्हें पहचानती थीं। साथ ही जया जानती थीं वह हरिवंश राय के बेटे हैं इसी फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों की पहली मुलाकात हुई थी।

जब अमिताभ पर हुईं फिदा

ऋषिकेश मुखर्जी ने अपनी फिल्म 'गुड्डी' के लिए पहले जया भादुड़ी के साथ अमिताभ बच्चन को कास्ट किया था। बाद में अमिताभ बच्चन को इस फिल्‍म से साइड कर दिया गया। फिल्‍म इंडस्ट्री के जानकार बताते हैं कि अमिताभ के लिए जया के मन में एक तरह का प्रेम या सहानुभूति इसी घटना के बाद हुई थी।

दोनों का मिलन

जया और अमिताभ का परिचय ऋषिकेश मुखर्जी ही करवाया था। उन्होंने दोनों का परिचय अपनी फिल्म 'गुड्डी' के सेट पर कराया था। इसके बाद ये कपल साथ में  1973 में आई फिल्म  'जंजीर' नजर आया। इसी फिल्‍म के दौरान दोनों ने शादी करने का फैसला ‌ले लिया था। 

वह इस फिल्म के बाद छुट्टी मनाने के लिए विदेश जाना चाहते थे। लेकिन अमिताभ के पिता हरिवंशराय बच्चन ने साफ कह दिया कि यदि वह जया के साथ छुट्टियां बिताना चाहते हैं तो उन्हें पहले उनसे शादी करनी होगी। फिर क्या था एक बेहद सादे समारोह में 3 जून, 1973 को अमिताभ और जया की शादी हो गई थी। 

 

 

टॅग्स :अमिताभ बच्चनजया बच्चनबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

भारत'बच्चे बैठ जाओ': संसद में भाषण के दौरान रोके जाने पर भड़कीं जया बच्चन | Video

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!