लाइव न्यूज़ :

अमिताभ बच्चन ने फिल्म 'इक्कीस' की सफलता के लिए अपने नाती अगस्त्य नंदा को शुभकामनाएं दीं

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 4, 2025 15:34 IST

Open in App

बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन ने अपने नाती अगस्त्य नंदा को उनकी आगामी फिल्म “इक्कीस” की सफलता के लिए शुभकामनाएं दी हैं। श्रीराम राघवन के निर्देशन में बनी यह फिल्म 25 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म के निर्माता दिनेश विजान और उनका बैनर मैडॉक फिल्म्स हैं। अमिताभ ने मंगलवार को अगस्त्य के लिए एक नोट के साथ ‘एक्स’ पर फिल्म का ट्रेलर साझा किया। उन्होंने लिखा, “अगस्त्य...मुझे तुम पर बहुत गर्व है। 25 दिसंबर को रिलीज होने वाली फिल्म के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं। मरणोपरांत सबसे कम उम्र में परमवीर चक्र पुरस्कार से सम्मानित सेकेंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल की अनकही सच्ची कहानी के गवाह।”

अगस्त्य ने 2023 में जोया अख्तर के निर्देशन में बनी "द आर्चीज" से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई इस सीरीज में सुहाना खान, खुशी कपूर और मिहिर आहूजा ने भी अभिनय किया था। अगस्त्य (24) फिल्म "इक्कीस" में 1971 के भारत-पाक युद्ध में बसंतर की लड़ाई के दौरान 21 साल की उम्र में शहीद हुए खेत्रपाल की भूमिका निभा रहे हैं। खेत्रपाल के साहस और बलिदान के लिए उन्हें मरणोपरांत परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया था। वह उस समय भारत का सर्वोच्च सैन्य सम्मान पाने वाले सबसे कम उम्र के सैन्यकर्मी थे। फिल्म में दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र, अभिनेता जयदीप अहलावत और सिकंदर खेर भी अभिनय करते नजर आएंगे।

टॅग्स :अमिताभ बच्चनफिल्म
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

क्राइम अलर्ट'धुरंधर 2' देखने पहुंची महिला के साथ छेड़छाड़, थिएटर में ही लोगों ने कर दी आरोपी की धुनाई; VIDEO वायरल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई