लाइव न्यूज़ :

अस्पताल में अमिताभ बच्चन को मिली छुट्टी, इस बीमारी से रहे थे जूझ

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: October 19, 2019 09:06 IST

अमिताभ बच्चन के फैंस के लिए खुशखबरी है कि महानायक को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। महानायक कुछ दिनों से अस्पताल में भर्ती थे

Open in App

बॉलीवुड के महानायक को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। खबर के अनुसार बिग बी तीन दिनों से अस्पताल में भर्ती थे। उनको मंगलवार को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। वह लिवर की बीमारी के चलते अस्पताल में भर्ती करवाए गए थे।

पिछले 4 दिनों से अस्पताल में भर्ती रहने के बाद अब कल उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। छुट्टी मिलने के बाद  अमिताभ बच्चन संग उनके बेटे अभिषेक और पत्नी जया बच्चन नजर आईं।

अस्पताल के बाहर अमिताभ को कैमरे में कैद किया गया। अभिषेक जहां कार में आगे की सीट पर बैठे हुए थे वहीं जया बच्चन अमिताभ संग पीछे बैठी हुई नजर आई। बिग बी पहले भी बता चुके हैं कि उनका सिर्फ 25 पर्सेंट लिवर काम करता है। खबर के अनुसार महानायक की अचानक तकलीफ बढ़ने के बाद उनको रात दो बजे अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। फिलहाल उनको छुट्टी मिल गई है और वह अपने घर चले गए हैं।

वहीं, कुछ सूत्रों ने कहा था कि रुटीन चेकअप के चलते अस्पताल में भर्ती हुए थे। अमिताभ इससे पहले भी अस्पताल में भर्ती हो चुके हैं।

गुरुवार को करवा चौथ पर अमिताभ ने  पत्नी जया बच्चन के साथ की फोटो शेयर की है। ये फोटो काफी पुरानी है। फोटो में जया काफी यंग नजर आ रही हैं। खास बात ये है कि अमिताभ बच्चन फोटो में नजर नहीं आ रहे हैं।फोटो में अमिताभ ने खुद को फिज़ूल बताते हुए जया को बेटर हाफ बताया है। 

टॅग्स :अमिताभ बच्चनअभिषेक बच्चनजया बच्चन
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'बच्चे बैठ जाओ': संसद में भाषण के दौरान रोके जाने पर भड़कीं जया बच्चन | Video

क्रिकेटVIDEO: सचिन के बेटे अर्जुन की शादी में लगा सेलेब्स का जमावड़ा, पत्नी संग पहुंचे क्रिकेट और बॉलीवुड सितारे

बॉलीवुड चुस्की2026 में बड़े पर्दे और OTT पर दमदार टकराव?, अभिषेक बनर्जी, माधवन, रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, देखिए 10 बड़े टकराव?

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बिग बी के पड़ोसी का वीडियो हुआ वायरल, शहंशाह से की खास गुजारिश

क्रिकेटVIDEO: हार्दिक पांड्या ने गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा को अमिताभ बच्चन से मिलवाया, वीडियो वायरल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस