लाइव न्यूज़ :

रिकवर हुआ अमिताभ बच्चन का ट्विटर अकाउंट, मुंबई पुलिस ने दिए थे जांच के आदेश

By मेघना वर्मा | Updated: June 11, 2019 12:25 IST

अमिताभ बच्चन का ट्विटर अकाउंट सोमवार देर रात हैक हो गया था। हैकरों के द्वारा किए गए सभी ट्वीट को भी अब हटा दिया गया है। हैक होने के बाद मुंबई पुलिस ने इस पूरे मामले पर जांच शुरु की थी।

Open in App

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन का सोमवार रात ऑफिशिल ट्विटर अकाउंट हैक हो गया था। मगर जल्द ही इसे रिकवर कर लिया गया। अमिताभ बच्चन का ट्विटर अकाउंट हैक होने के बाद उनका बायो भी बदल दिया गया था। जिसमें लव पाकिस्तान लिखा था और इमरान खान की फोटो लगा दी थी। 

हैकरों के द्वारा किए गए सभी ट्वीट को भी अब हटा दिया गया है। हैक होने के बाद मुंबई पुलिस ने इस पूरे मामले पर जांच शुरु की थी। महाराष्ट्र पुलिस ने साइबर की मदद से इसे रिकवर किया। इंडिया टीवी की रिपोर्ट की मानें तो महानायक का ट्वीटर हैक करने के पीछे टर्किश हैकर ग्रुप आयलदिज टीम का हाथ था। 

वहीं मुंबई पुलिस ने पीआरओ ने बताया कि उन्होंने पूरे मामले को मुंबई पुलिस की साइबर सेल को बता दिया है। साइबर सेल यह काम प्रो-पाकिस्तान टर्किश हैकर ग्रुप Ayyildiz Tim  का है। 

 

सोमवार रात को करीब 11 बजकर 40 मिनट पर साइबर हमले के बाद किए गए पहले ट्वीट में कहा गया है, ‘‘ यह पूरी दुनिया को अहम संदेश है! हम तुर्की के फुटबॉल खिलाड़ियों के प्रति आइसलैंड गणराज्य के बर्ताव की निंदा करते हैं। हम नम्रता से बोलते हैं लेकिन सतर्क रहते हैं और यहां बड़े साइबर हमले के बारे में आपको सूचित करते हैं। अय्यीलडिज टीम तुर्किश साइबर आर्मी।’’

 

मुंबई पुलिस के प्रवक्ता ने कहा है कि उन्होंने साइबर इकाई को सूचित कर दिया और मामले की तहकीकात की जा रही है। बच्चन के अकांउट की कवर फोटो में हैकरों के समूह की प्रोमो तस्वीर दिख रही थी। हालांकि तस्वीर को बाद में हटा दिया गया। 

टॅग्स :अमिताभ बच्चन
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटVIDEO: सचिन के बेटे अर्जुन की शादी में लगा सेलेब्स का जमावड़ा, पत्नी संग पहुंचे क्रिकेट और बॉलीवुड सितारे

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बिग बी के पड़ोसी का वीडियो हुआ वायरल, शहंशाह से की खास गुजारिश

क्रिकेटVIDEO: हार्दिक पांड्या ने गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा को अमिताभ बच्चन से मिलवाया, वीडियो वायरल

बॉलीवुड चुस्कीनाना से मिली प्रेरणा, 'इक्कीस' के लिए अगस्त्य नंदा ने देखी अमिताभ बच्चन की 'मेजर साब'

बॉलीवुड चुस्कीDharmendra Death News: ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे?, अमिताभ बच्चन ने ब्लॉग पोस्ट में लिखा, धरम जी महानता के प्रतीक थे...

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस