लाइव न्यूज़ :

अमिताभ बच्चन ने ओपन लेटर के बाद किया ट्वीट, लिखा- छोटे दिमाग के लोग ही करते हैं चर्चा

By मनाली रस्तोगी | Updated: July 30, 2020 16:13 IST

अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) लगातार सोशल मीडिया के जरिए फैंस से जुड़े हुए हैं। ऐसे में बिग बी ने एक और ट्वीट किया है।

Open in App
ठळक मुद्देअमिताभ और अभिषेक बच्चन 11 जुलाई से मुंबई के नानावटी अस्पताल में भर्ती हैंसोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं बिग बी

मेगास्टार अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) कोरोना वायरस (Coronavirus) से संक्रमित हैं और नानावटी अस्पताल में भर्ती हैं। हालांकि, इस दौरान वो लगातार अपने फैंस के साथ सोशल मीडिया के जरिए जुड़े हुए हैं। वहीं, बिग बी के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद फैंस भी उनके स्वस्थ जीवन की कामना कर रहे हैं। ऐसे में अमिताभ कई बार इसके लिए फैंस का आभार व्यक्त कर चुके हैं। हालांकि, इस बार बिग ने अपने ओपन लेटर के बाद फिर से ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया। 

अमिताभ बच्चन ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'महान दिमाग विचारों पर चर्चा करते हैं; औसत दिमाग घटनाओं पर चर्चा करते हैं; छोटे दिमाग लोगों की चर्चा करते हैं। -एलेनोर रोसवैल्ट' बता दें, ये पहला मौका नहीं है जब बिग बी ने इस तरह से ट्रोलर्स को जवाब दिया हो। उन्होंने अपने हालिया ट्वीट में लिखा था, 'संसार में गऊ बनने से काम नहीं चलता, जितना दबो, उतना ही दबाते हैं।' हालांकि, अभी ये पता नहीं चल पाया है कि इस ट्वीट को उन्होंने अपने निजी मसले को लेकर लिखा है या फिर ऐसे ही ज्ञान बांटने के मकसद से लिखा है।

बता दें, बिग बी ने हाल ही में एक लंबा-चौड़ा नोट लिखा था। अमिताभ बच्चन ने लिखा, 'हे मिस्टर अज्ञात...आप अपने पिता का नाम भी नहीं लिखते हैं, ....क्योंकि आप नहीं जानते कि आपका पिता कौन है...केवल दो चीजें हैं, जो हो सकती हैं....या तो मैं मर जाऊंगा या मैं जीवित रहूंगा...अगर मैं मरता हूं तो तुम एक सेलिब्रिटी पर भड़ास निकालने और उन्हें कोसने का काम आगे नहीं कर पाओगे। आपके लिखे हुए को नोटिस करने वाला कोई नहीं होगा।' उल्लेखनीय है कि अमिताभ और अभिषेक बच्चन 11 जुलाई से मुंबई के नानावटी अस्पताल में भर्ती हैं। उनका इलाज अभी भी जारी है।

टॅग्स :अमिताभ बच्चनकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटVIDEO: सचिन के बेटे अर्जुन की शादी में लगा सेलेब्स का जमावड़ा, पत्नी संग पहुंचे क्रिकेट और बॉलीवुड सितारे

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बिग बी के पड़ोसी का वीडियो हुआ वायरल, शहंशाह से की खास गुजारिश

क्रिकेटVIDEO: हार्दिक पांड्या ने गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा को अमिताभ बच्चन से मिलवाया, वीडियो वायरल

बॉलीवुड चुस्कीनाना से मिली प्रेरणा, 'इक्कीस' के लिए अगस्त्य नंदा ने देखी अमिताभ बच्चन की 'मेजर साब'

बॉलीवुड चुस्कीDharmendra Death News: ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे?, अमिताभ बच्चन ने ब्लॉग पोस्ट में लिखा, धरम जी महानता के प्रतीक थे...

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस