लाइव न्यूज़ :

अमिताभ बच्चन ने 23 करोड़ में बेचा अपना पारिवारिक घर 'सोपान', यहीं रहा करते थे हरिवंश राय बच्चन-तेजी बच्चन

By अनिल शर्मा | Updated: February 3, 2022 17:12 IST

अमिताभ बच्चन के दिवंगत माता-पिता, हरिवंश राय बच्चन और तेजी बच्चन इसी सोपान घर में रहा करते थे। यह दिल्ली के गुलमोहर पार्क में स्थित है।

Open in App
ठळक मुद्दे अमिताभ बच्चन का 'सोपान' नाम का घर 23 करोड़ रुपये में बिका बताया जा रहा हैअमिताभ का यह घर दिल्ली के गुलमोहर पार्क में स्थित है

नई दिल्लीः  अभिनेताअमिताभ बच्चन ने नई दिल्ली स्थित अपने पारिवारिक घर 'सोपन' को बेच दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली के गुलमोहर पार्क में स्थित 'सोपान' नाम का घर 23 करोड़ रुपये में बिका बताया जा रहा है।

अमिताभ बच्चन के दिवंगत माता-पिता, हरिवंश राय बच्चन और तेजी बच्चन इसी सोपान घर में रहा करते थे। द इकोनॉमिक टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक अमिताभ बच्चन के घर सोपान को नेजोन समूह की कंपनियों के सीईओ अवनी बदर द्वारा खरीदा गया है। अवनी बच्चन परिवार को 35 से अधिक वर्षों से जानते हैं। जैपकी को मिले आंकड़ों के मुताबिक अमिताभ के 418.05 वर्ग मीटर के घर की रजिस्ट्री 7 दिसंबर, 2021 को पूरी हुई थी।

 द इकोनॉमिक टाइम्स ने अवनी के हवाले से लिखा, “यह एक पुराना निर्माण है, इसलिए हम अपनी आवश्यकताओं के अनुसार संरचना और निर्माण को ध्वस्त कर देंगे। हम इस क्षेत्र में कई वर्षों से रह रहे हैं और एक अतिरिक्त संपत्ति की तलाश में थे। जब यह प्रस्ताव आया, तो हमने तुरंत हां कह दी और संपत्ति हासिल कर ली”।

दक्षिणी दिल्ली के एक रियल एस्टेट एजेंट प्रदीप प्रजापति ने बताया कि “तेजी बच्चन गुलमोहर पार्क हाउसिंग सोसाइटी के सदस्य बनीं। अमिताभ मुंबई जाने से पहले यहीं रहते थे और बाद में उनके माता-पिता भी चले गए। घर में सालों से कोई नहीं रहता है। लेन-देन बाजार दरों के अनुरूप है।”

टॅग्स :अमिताभ बच्चनहरिवंश राय बच्‍चनदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?