लाइव न्यूज़ :

जब अमिताभ बच्चन मां-बाबूजी के साथ पहुंचे थे फिल्म 'शोले' देखने, पुरानी यादों में खोए बिग बी

By अमित कुमार | Updated: April 17, 2020 19:30 IST

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने फिल्म 'शोले' के प्रीमियर की एक फोटो अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की है। इसके साथ ही उन्होंने इससे जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा भी लोगों के साथ शेयर किया।

Open in App
ठळक मुद्देअमिताभ बच्चन ने 'शोले' से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा फैंस के साथ शेयर किया है।1975 में फिल्म शोले रिलीज हुई जो हिंदी सिनेमा की सबसे बेहतरीन फिल्मों में से एक बनी।

सत्तर के दशक के दो बड़े सुपरस्टार्स धर्मेंद्र और अमिताभ बच्चन की फिल्म 'शोले' को लेकर फैंस के बीच क्रेज है। फिल्म रिलीज के 45 साल बाद भी दर्शकों के बीच 'शोले' का जलवा कायम है। 1975 में फिल्म शोले रिलीज हुई जो हिंदी सिनेमा की सबसे बेहतरीन फिल्मों में से एक बनी। इस फिल्म के सभी किरदार को एक अलग पहचान मिली। जय और वीरु की दोस्ती के किस्से आज भी लोगों के बीच मशहूर है। 

इस बीच अमिताभ बच्चन ने 'शोले' से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा फैंस के साथ शेयर किया है। अमिताभ बच्चन ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है, इस तस्वीर में उनका परिवार एक साथ किसी थिएटर में नजर आ रहा है। इस दौरान अमिताभ अपनी मां से कुछ बातचीत करते भी दिखाई पड़ रहे हैं। वहीं बगल में अमिताभ की पत्नी जया बच्चन और उनके पिता बैठे हैं। 

दरअसल, यह तस्वीर शोले के प्रीमियर का है। इस फोटो के साथ अमिताभ ने उस दौरान का एक किस्सा भी साझा किया। अमिताभ बच्चन ने लिखा, 'शोले के प्रीमियर पर...15 अगस्त, 1975 में मिनर्वा. मां, बाबूजी, जया और बो टाई में मैं। जया हमेशा की तरह खूबसूरत लग रही हैं। 35एमएम प्रिंट पर शोले का प्रीमियर हुआ लेकिन शो खत्म होने पर 70एमएम स्टीरियो साउंड प्रिंट के आने की खबर मिली।'

अमिताभ आगे बताते हैं कि इसके बाद हमें पता चला कि कस्टम में फंसा हुआ 70एमएम का प्रिंट कस्टम से बाहर आ गया है। इसके बाद हमने उसे रमेश सिप्पी को मिनर्वा लाने के लिए कहा। मैंने और विनोद खन्ना ने साथ मिलकर बालकनी की जमीन पर बैठकर इस फिल्म को दोबारा 70एमएम में देखा।' अमिताभ के इस तस्वीर पर फैंस लगातार अपने विचार प्रकट कर रहे हैं। 

टॅग्स :अमिताभ बच्चनजया बच्चनबॉलीवुड फ्लैशबैकबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

बॉलीवुड चुस्कीज्योति सिंह के साथ नहीं रहना चाहता और मुझे तलाक चाहिए?, भोजपुरी फिल्म अभिनेता और गायक पवन सिंह ने अदालत में कहा?