लाइव न्यूज़ :

तबीयत बिगड़ने के बाद अमिताभ बच्चन ने किया दर्द भरा पोस्ट, पत्नी जया ने बताई बीमारी 

By पल्लवी कुमारी | Updated: March 14, 2018 08:58 IST

अमिताभ बच्चन की तबीयत पिछेल कुछ समय से खराब चल रही है। मुंबई के डॉक्टरों की टीम जोधपुर में उनका इलाज कर रही है।

Open in App

मुंबई, 14 मार्च;  बॉलीवुड मेगास्टार अमिताभ बच्चन की जोधपुर में तबीयत खराब होने की 13 मार्च को खबर आई थी। अमिताभ बच्चन यहां फिल्म ठग्स ऑफ हिंदोस्तान की शूटिंग के लिए गए थे। मुंबई से डॉक्टरों की टीम जोधपुर के लिए कल प्राइवेट जेट से बिग बी देखने के लिए पहुंची थी। अमिताभ बच्चन की तबीयत को लेकर कल बॉलीवुड में सबके लिए चिंता विषय बन गया है। इसी बीच दिल्ली के संसद भवन से बाहर निकलते वक्त अमिताभ बच्चन की सेहत के बारे में पत्नी जया बच्चन ने बोला।

पत्नी जया ने क्या कहा

जया बच्चन ने कहा, 'अमितजी की तबीयत ठीक है, उनके पीठ, कमर और गर्दन में दर्द है। कॉस्ट्यूम काफी हैवी था, इसलिए तकलीफ ज्यादा है। इसके अलावा वह ठीक हैं। हालांकि वह अभी शूट से थोड़ा ब्रेक लेकर आराम करेंगे।' जया ने आगे कहा कि, अमितजी ने पूरी रात जगकर सुबह 5 बजे तक शूटिंग की थी।  कुछ एक्शन और थ्रिलर सीन्स शूट करने की वजह से उनको बॉडी पेन हो गया था। 

अमिताभ बच्चन ने किया फेसबुक पर पोस्ट 

अमिताभ के तीबयत को लेकर उनके चाहने वाले काफी परेशान थे। इसी बीच अमिताभ बच्चन ते फेसबुक पोस्ट से उनके फैंस को कुछ राहत मिली होगी। 14 मार्च की सुबह बिगबी ने पोस्ट किया, 'कुछ कष्ट बढ़ा ,चिकिस्तक को चिकिस्ता के लिए बुलाना पड़ा, इलाज प्रबल , स्वस्थ हुए नवल ,चलो इसी बहाने , अपनों का पता तो चला ' इसके साथ ही उन्होंने फैंस को धन्यवाद दिया है। 

गौरतलब है कि अमिताभ बच्चन की तबीयत पिछेल कुछ समय से खराब चल रही है। मुंबई के डॉक्टरों की टीम जोधपुर में उनका इलाज कर रही है। लेकिन ताजा जानकारी के मुताबिक जोधपुर में ही रहकर अमिताभ बच्चन अपना इलाज करवाएंगे साथ ही वह फिल्म की शूटिंग भी पूरी करेंगे।

यह भी पढ़ें- तबीयत खराब पर अमिताभ बच्चन ने कहा- डॉक्टर देख रहे हैं, परेशान ना हों, सारी जानकारी देता रहूंगा

बिग बी यहां आमिर खान की अपकमिंग फिल्म ठ्ग्स ऑफ हिंदोस्तान की शूटिंग सूर्यनगरी में पिछले कुछ दिनों से कर रहे थे। यहां मेहरानगढ़ और रॉक गार्डन में अमिताभ बच्चन के कई शॉट्स फिल्माए जा रहे थे। खबर है कि फिल्म की शूटिंग के पहले दिन से ही उनकी तबीयत खराब चल रही थी और आने के बाद से वह ज्यादातर समय आराम ही फरमा रहे थे। 

टॅग्स :अमिताभ बच्चनजया बच्चन
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'बच्चे बैठ जाओ': संसद में भाषण के दौरान रोके जाने पर भड़कीं जया बच्चन | Video

क्रिकेटVIDEO: सचिन के बेटे अर्जुन की शादी में लगा सेलेब्स का जमावड़ा, पत्नी संग पहुंचे क्रिकेट और बॉलीवुड सितारे

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बिग बी के पड़ोसी का वीडियो हुआ वायरल, शहंशाह से की खास गुजारिश

क्रिकेटVIDEO: हार्दिक पांड्या ने गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा को अमिताभ बच्चन से मिलवाया, वीडियो वायरल

बॉलीवुड चुस्कीनाना से मिली प्रेरणा, 'इक्कीस' के लिए अगस्त्य नंदा ने देखी अमिताभ बच्चन की 'मेजर साब'

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस