लाइव न्यूज़ :

अमिताभ बच्चन ने पान मसाला ब्रांड को भेजा नोटिस, करार खत्म होने के बावजूद चल रहा था विज्ञापन

By अनिल शर्मा | Updated: November 21, 2021 15:18 IST

गौरतलब है कि एक राष्ट्रीय तंबाकू विरोधी संगठन ने अमिताभ बच्चन से उनसे युवाओं को तंबाकू की लत से बचाने में मदद करने के लिए पान मसाला ब्रांड का समर्थन करने से परहेज करने का अनुरोध किया था।

Open in App
ठळक मुद्देअमिताभ बच्चन ने कमला पसंद को कानूनी नोटिस भेजा हैब्रांड के साथ करार खत्म करने के बावजूद उनका विज्ञापन चलाया जा रहा हैअमिताभ बच्चन के कार्यालय ने इस बात की पुष्टि की है

मुंबईः बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन ने पान मसाला ब्रांड कमला पसंद को कानूनी नोटिस भेजा। दरअसल अमिताभ के ब्रांड से करार खत्म के बावजूद टीवी पर विज्ञापनों को प्रसारण जारी था। बिगबी ने अक्टूबर में कमला पसंद से अपने सारे अनुबंध खत्म कर लिए थे।

गौरतलब है कि एक राष्ट्रीय तंबाकू विरोधी संगठन ने अमिताभ बच्चन से उनसे युवाओं को तंबाकू की लत से बचाने में मदद करने के लिए पान मसाला ब्रांड का समर्थन करने से परहेज करने का अनुरोध किया था। इस कैंपेन को लेकर बिगबी को सोशल मीडिया पर ट्रोल भी किया गया था।

इंडियन एक्सप्रेस ने अभिनेता के एक करीबी सूत्र के हवाले से लिखा है- टीवी विज्ञापनों का प्रसारण तुरंत बंद करने के लिए बच्चन के कार्यालय से पता चला कि कमला पसंद को कानूनी नोटिस भेजा गया है। क्योंकि यह देखा गया कि एंडोर्समेंट समझौते की समाप्ति के बावजूद 'कमला पसंद' ने अनदेखी की है। 

बता दें, बिगबी ने अपने 79वें जन्मदिन पर कमला पसंद से अपनी वापसी की घोषणा करते हुए कहा था कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं थी कि यह सरोगेट विज्ञापन के तहत आता है। सरोगेट विज्ञापन को विज्ञापन के एक रूप के तहत परिभाषित किया जाता है, जिसका उपयोग किसी अन्य उत्पाद के भेष में प्रतिबंधित उत्पादों, जैसे सिगरेट/तंबाकू और शराब को बढ़ावा देने के लिए किया जाता है।

टॅग्स :अमिताभ बच्चनहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!