लाइव न्यूज़ :

तबीयत खराब पर अमिताभ बच्चन ने कहा- डॉक्टर देख रहे हैं, परेशान ना हों, सारी जानकारी देता रहूंगा

By पल्लवी कुमारी | Updated: March 13, 2018 15:38 IST

अमिताभ बच्चन की जोधपुर में फिल्म ठग्स ऑफ हिंदोस्तान की शूटिंग दौरान तबीयत खराब हो गई है।

Open in App

जोधपुर, 13 मार्च; बॉलीवुड मेगास्टार अमिताभ बच्चन की जोधपुर में तबीयत खराब होने की खबर आई है। अमिताभ बच्चन यहां फिल्म ठग्स ऑफ हिंदोस्तान की शूटिंग के लिए रूके हुए हैं। अमिताभ बच्चन ने अपनी तबीयत खराब के बारे में कहा, मैं अभी ठीक हूं, मुंबई से डॉक्टरों की टीम मुझे देखने आई है। तबीयत ठीक होने पर मैं फिर से शूटिंग करूंगा।  इसके अलावा अमिताभ बच्चन ने अपने सारे फैंस को इसके लिए धन्यवाद किया है। 

हिन्दूस्तान टाइम्स के मुताबिक अमिताभ ने कहाकहा , कल( बुधवार) को मैं डॉक्टर के साथ जाऊंगा। जहां मैं अपना इलाज कराऊंगा। इसके बाद के सारी जानकारी मैं अपने फैंस को देता रहूंगा। आप सभी चाहने वालों का दिल से धन्यवाद।

जोधपुर के अजीतभवन पैलेस होटल में अमिताभ बच्चन रूके हैं। वहां के एक अधिकारी ने इस बात की पुष्टि की है कि बिग बी कल देर रात तक शूटिंग कर रहे थे। इसलिए शायद वह काफी ज्यादा थक गए हो। होटल के अधिकारी ने यह भी बताया कि मंगलवार को फिल्म ठग्स ऑफ हिंदोस्तान की पूरी टीम को मुंबई लौटना था लेकिन बिग बी तबीयत खराब होने की वजब से टीम ने वापस लौटने के प्लान में कुछ बदलाव किए हैं।12 मार्च की रात और 13 मार्च की सुबह बिग बी ने ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी थी िक वह सुबह 4.51 मिनट पर शूटिंग के लौटे हैं। इसी रात के बाद से अमिताभ की तबीयत खराब है। हालांकि अभी इस बात की कोई अधिकारिक सूचना नहीं है कि अमिताभ इस वक्त अस्पताल में हैं या जोधपुर होटल के कमरे में आराम फरमा रहे हैं।

अमिताभ बच्चन ने अपने 13 मार्च के ब्लॉग में भी तबीयत खराब का जिक्र किया है। उन्होंने सुबह 5 बजे लिखा है कि इंसान चाहे कितना दर्द में रहे लेकिन इन परेशानियों को सहते हुए ही आपको काम करना पड़ता है, तभी आप अपने मकसद में सफल हो पाते हैं। हालांकि कई बार ऐसा नहीं होता है।

फिल्म ठग्स ऑफ हिंदोस्तान आमिर खान की अपकमिंग फिल्म है। जिसमें बिग बी की भी अहम भूमिका है। अमिताभ बच्चन पिछले कुछ दिनों से जोधपुर में फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। जोधपुर के सूर्यनगरी में मेहरानगढ़ और रॉक गार्डन में अमिताभ बच्चन के कई शॉट्स फिल्माए गए हैं। खबर है कि फिल्म की शूटिंग के पहले दिन से ही उनकी तबीयत खराब चल रही थी और आने के बाद से वह ज्यादातर समय आराम ही फरमा रहे थे। वहीं स्थानीय मीडिया का दावा है कि फिल्म में अमिताभ को रोल के लिए काफी हैवी ड्रेस पहनने पड़ रहे हैं, जिसकी वजह से भी बिग बी की तबीयत खराब हुआ हो और उनका थकावट महसूस हो रहा हो। 

(लोकमत न्यूज हिंदी आपको अमिताभ बच्चन की हेल्थ से जुड़ी सारी अपडेट देता रहेगा।)

टॅग्स :अमिताभ बच्चनबॉलीवुड
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटVIDEO: सचिन के बेटे अर्जुन की शादी में लगा सेलेब्स का जमावड़ा, पत्नी संग पहुंचे क्रिकेट और बॉलीवुड सितारे

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बिग बी के पड़ोसी का वीडियो हुआ वायरल, शहंशाह से की खास गुजारिश

क्रिकेटVIDEO: हार्दिक पांड्या ने गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा को अमिताभ बच्चन से मिलवाया, वीडियो वायरल

बॉलीवुड चुस्कीनाना से मिली प्रेरणा, 'इक्कीस' के लिए अगस्त्य नंदा ने देखी अमिताभ बच्चन की 'मेजर साब'

बॉलीवुड चुस्कीDharmendra Death News: ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे?, अमिताभ बच्चन ने ब्लॉग पोस्ट में लिखा, धरम जी महानता के प्रतीक थे...

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?