लाइव न्यूज़ :

अमिताभ बच्चन ने किया खुलासा, बताया कैसे हुई थी उन्हें हेपेटाइटिस-बी की बीमारी

By विवेक कुमार | Updated: September 3, 2018 15:32 IST

फेमस गेम शो 'कौन बनेगा करोड़पति' की शुरुआत आज से होने वाली है। इस बार भी शो के होस्ट बिग बी होंगे।

Open in App

मुंबई, 3 सितम्बर: फेमस गेम शो 'कौन बनेगा करोड़पति' की शुरुआत आज से होने वाली है। इस बार भी शो को होस्ट महानायक अमिताभ बच्चन करने वाले हैं। बिग बी लगातार 10वीं बार केबीसी को होस्ट करने वाले हैं। इस दौरान उन्होंने एक प्रेस कांफ्रेंस की जिसमें उन्होंने अपनी कुछ पुरानी यादों को शेयर किया।  

बिग बी ने कहा कि मेरा मानना है कि हर कामयाब इंसान के पीछे उसकी जी तोड़ मेहनत छुपी होती है। मेरा जीवन काफी संघर्षपूर्ण रहा है। मैं आज भी हेपेटाइटिस-बी की बीमारी से संघर्ष कर रहा हूं। ये उन दिनों की बात है जब फिल्म ‘कुली’ के शूट दौरान मेरे साथ हादसा हुआ था। उन दिनों मुझे खून की जरूरत थी। मुझे करीब दो हजार प्रशंसकों ने अपना खून दान किया था। मगर किसी का खून जिसे हेपेटाइटिस बी था, वो चढ़ने से मुझे भी ये बीमारी हो गई।'     

बिग बी ने कहा कि सभी को समय-समय पर अपने शरीर के विभिन्न टेस्ट करवाते रहना चाहिए ताकि समय रहते बीमारी का ईलाज हो जाए। सभी के जीवन में कठिनाइयां आती हैं लेकिन उसे हिम्मत नहीं हारनी चाहिए।  

बता दें कि फिल्म 'कुली' के दौरान पुनीत इस्सर और अमिताभ बच्चन के बीच एक एक्शन सीन को फिल्माए जाने के दौरान पुनीत ने अमिताभ के पेट में इतनी जोर से मुक्का मारा था कि उनकी अंतड़ियां फट गई थी। जिसके बाद बिग बी को तुरंत हॉस्पिटल ले जाया गया। 

बिग बी की हालत इतनी ज्यादा ख़राब थी कि उन्हें लगता था कि वह अब नहीं बचेंगे। कई दिनों तक मौत से जंग लड़ने के बाद अमिताभ को नई जिन्दगी मिली थी।  

 

टॅग्स :अमिताभ बच्चन
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटVIDEO: सचिन के बेटे अर्जुन की शादी में लगा सेलेब्स का जमावड़ा, पत्नी संग पहुंचे क्रिकेट और बॉलीवुड सितारे

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बिग बी के पड़ोसी का वीडियो हुआ वायरल, शहंशाह से की खास गुजारिश

क्रिकेटVIDEO: हार्दिक पांड्या ने गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा को अमिताभ बच्चन से मिलवाया, वीडियो वायरल

बॉलीवुड चुस्कीनाना से मिली प्रेरणा, 'इक्कीस' के लिए अगस्त्य नंदा ने देखी अमिताभ बच्चन की 'मेजर साब'

बॉलीवुड चुस्कीDharmendra Death News: ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे?, अमिताभ बच्चन ने ब्लॉग पोस्ट में लिखा, धरम जी महानता के प्रतीक थे...

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?