लाइव न्यूज़ :

कोरोना से जंग जीतने के बाद वापस काम पर लौटे अमिताभ बच्चन, शुरू की KBC की शूटिंग

By अमित कुमार | Updated: August 24, 2020 13:18 IST

एक बार फिर महानायक अमिताभ बच्चन कौन बनेगा करोड़पति के हॉट सीट पर लोगों को बैठाने के लिए तैयार हैं। बिग बी ने अपने इस शो की शूटिंग शुरू कर दी है।

Open in App
ठळक मुद्देकौन बनेगा करोड़पति के नए सीजन को लेकर फैंस भी काफी उत्साहित हैं। कोरोना काल के दौरान काफी सावधानियों के साथ शो की शूटिंग शुरू की गई है। टीवी पर प्रासारित होने वाली लगभग सभी शो की शूटिंग अब शुरू की जा चुकी हैं।

सोनी टीवी का सबसे पॉपुलर रियलिटी शो कौन बनेगा करोड़पति एक बार फिर से शुरू होने जा रहा है।  शो के होस्ट अमिताभ बच्चन ने इसकी शूटिंग शुरू कर दी है। बिग बी ने खुद इस बात की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए फैंस को दी। कौन बनेगा करोड़पति के नए सीजन को लेकर फैंस भी काफी उत्साहित हैं। कोरोना काल के दौरान काफी सावधानियों के साथ शो की शूटिंग शुरू की गई है। 

अमिताभ बच्चन ने ट्विटर अकाउंट पर अपनी एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, ''यह शुरू हो गया है। काम पर वापस लौट आया हूं, केबीसी 12।'' अमिताभ ने इसके साथ सेट से कुछ तस्वीरें भी शेयर की। इन तस्वीरों में सेट पर मौजूद क्रू मेंबर्स पीपीई किट्स पहनकर शो को शूट करते दिखाई दे रहे हैं। टीवी पर प्रासारित होने वाली लगभग सभी शो की शूटिंग अब शुरू की जा चुकी हैं। 

बिग बी ने कहा- केबीसी 12 का खुशनुमा है माहौल 

इन तस्वीरों को शेयर करते हुए अमिताभ ने अपने ब्लाग में लिखा, 'यह शुरू हो गया है। केबीसी 12 का माहौल खुशनुमा है। साल 2000 में शुरू हुआ और आज 2020 है। यह अकल्पनीय है कि इतने साल बीत चुके हैं। सेट पर शांत, सचेत, निर्धारिक दिनचर्या, सावधानियां, सिस्टेमेटिक, डिस्टेंस मास्क, सेनिटाइजेशन का ख्याल रखा जा रहा है, लेकिन दुनिया कैसी दिखेगी इस भयानक कोविड-19 के बाद। सेट पर दोस्ती की कमी हो रही है। कोई भी तब तक नहीं बोलता जब तक कि उसे कोई जरूरी काम ना हो। यह एक लैब की तरह लग रहा है, जहां कुछ वैज्ञानिक प्रयोग कर रहे हैं।'

सोनी ने शेयर किया था शो के प्रोमो का वीडियो

इससे पहले सोनू द्वारा जारी किए गए वीडियो में अमिताभ बच्चन कहते हैं हर चीज को ब्रेक लग सकता है। नुक्कड़ की चाय को, चाय पर होने वाली हैलो-हाय को। सड़कों के साथ यारी को, ट्रिपल सीट सवारी को। हर चीज को ब्रेक लग सकता है। ऑफिस वारी चकरी को, आधी रात वाली तफरो को, शॉपिंग मॉल वाले प्यार को, चौराहे के यार को। हर चीज को ब्रेक लग सकता है, लेकिन एक चीज है जिसे कभी ब्रेक नहीं लग सकता है और वो है सपनों को, सपनों को उड़ान देने फिर आ गए हैं मेरे सवाल और आपके केबीसी रजिस्ट्रेशन 9 मई रात 9 बजे सिर्फ सोनी पर।

टॅग्स :अमिताभ बच्चनकौन बनेगा करोड़पतिबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!