लाइव न्यूज़ :

चोट के बाद पहली बार फैन्स के बीच पहुंचे अमिताभ बच्चन, जलसा के बाहर हाथ में 'होममेड स्लिंग' पहने दिखें बिग बी

By अंजली चौहान | Updated: March 28, 2023 12:38 IST

अमिताभ बच्चन इससे पहले हैदराबाद में अपनी आगामी फिल्म प्रोजेक्ट के लिए शूटिंग में व्यस्त थे लेकिन अभी वह मुंबई स्थित घर जलसा में आराम कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देबॉलीवुड के बिग बी फैन्स से मिलने पहुंचे जलसा के बाहर इंजरी के बाद पहली बार फैन्स के बीच हाथ हिलाते हुए किया अभिवादन हैदराबाद में फिल्म शूटिंग के दौरान दाहिनी पसली की मांसपेशियों में चोट लग थी

मुंबई: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन चोट के कारण काफी लंबे समय से फैन्स से दूर हैं। ऐसे में उनका इंतजार कर रहे फैन्स से बिग बी ने 26 मार्च को बड़ा तोहफा दिया है।

दरअसल, अभिनेता अपने मुंबई स्थित घर जलसा के बाहर जमा फैन्स की भीड़ से बीते रविवार मिलने पहुंचे। इस दौरान एक्टर को देख फैन्स काफी उत्साहित नजर आए। इस संबंध में सोमवार को बॉलीवुड सुपरस्टार ने अपने ब्लॉग पर तस्वीरें साझा की।

इस दौरान बिग बी के हाथों में 'होममेड स्लिंग' बंधी हुई थी। गौरतलब है कि अमिताभ बच्चन इससे पहले हैदराबाद में अपनी आगामी फिल्म प्रोजेक्ट के लिए शूटिंग में व्यस्त थे।

शूटिंग के दौरान एक एक्शन सीन में वह घायल हो गए और उनकी दाहिनी पसली की मांसपेशियों में चोट लग गई थी। इस हादसे के बाद से बिग बी मुंबई में घर में रहकर आराम कर रहे हैं। चोट से ठीक होने में उन्हें कई हफ्ते लग सकते हैं इसी कारण फिलहाल फिल्म की शूटिंग रूक गई है। 

बिग बी ने फैन्स का किया अभिवादन 

बिग बी ने रविवार को मुंबई के जुहू स्थित घर के बाहर खड़े अपने प्रशंसकों का अभिवादन किया। उन्होंने हाथ हिलाते हुए फैन्स को देखा। अपने सुपरस्टार को देख फैन्स काफी खुश हुए।

अभिनेता ने फैन्स से मिलने के दौरान प्रिंटेड जैकेट और स्नीकर्स के साथ सफेद कुर्ता-पाजामा पहना था। इसके साथ ही उनके हाथ में होममेट स्लिंग बंधी हुई थी। 

'प्रोजेक्ट के' की शूटिंग के दौरान हुए थे चोटिल

गौरतलब है कि अमिताभ बच्चन अपनी फिल्म प्रोजेक्ट के की शूटिंग के दौरान घायल हुए थे। एक्टर ने अपने साथ हुई दुर्घटना को साझा भी किया। उन्होंने दुर्घटना का खुलासा करते हुए कहा कि हैदराबाद में प्रोजेक्ट के की शूटिंग के दौरान, एक एक्शन शॉट के दौरान मैं घायल हो गया।

ऐसे में दाहिनी पसली में मांसपेशी फट गई और शूटिंग रद्द हो गई। उन्होंने बताया कि इसके बाद जब उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया तो डॉक्टरों ने उन्हें कुछ हफ्तों तक घर में रहकर आराम करने की सलाह दी है। 

टॅग्स :अमिताभ बच्चनबॉलीवुड हीरोहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!