लाइव न्यूज़ :

अमिताभ बच्चन समेत बॉलीवुड सितारों ने दी ईद की बधाई, फैंस को दिया ये स्पेशल मैसेज

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: May 25, 2020 09:41 IST

महानायक अमिताभ बच्चन ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट करके फैंस को बधाई दी। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया। इसमें वह सफेद कपड़ों में नजर आ रहे हैं। 

Open in App
ठळक मुद्देनुसरत भरूचा ने भी ईद को लेकर एक पोस्ट किया। उन्होंने अपने माता-पिता के साथ कुछ तस्वीरें पोस्ट की। मल्लिका शेरावत और सोफी चौधरी ने भी फैंस को ईद की मुबारकबाद दी है।

कोरोना के कहर के बीच दुनिया भर में ईद उल फितर को लेकर उत्साह है। इस बार ईद 24 और 25 मई को मनाई जाएगी। हालांकि इसकी बधाइयों का सिलसिला रविवार से ही शुरू हो गया है। बॉलीवुड सितारों ने भी फैंस को ईद की बधाई दी है। महानायक अमिताभ बच्चन ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट करके फैंस को बधाई दी। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया। इसमें वह सफेद कपड़ों में नजर आ रहे हैं। 

पोस्ट के साथ कैप्शन में उन्होंने लिखा, ''सभी को ईद मुबारक और शांति के लिए, सद्भाव के लिए और अच्छे स्वास्थ्य के लिए इस शुभ दिन प्रार्थना करें। हमेशा बनी रहने वाली दोस्ती और प्यार के लिए भी। यह हमें शांति और प्रेम, भाईचारे और परिवार की एकता की भावनाएं लाए।''

नुसरत भरूचा ने भी ईद को लेकर एक पोस्ट किया। उन्होंने अपने माता-पिता के साथ कुछ तस्वीरें पोस्ट की। इनमें से एक में वह सेवईं खाती दिख रही हैं। नुसरत ने लिखा, ''आप सभी को बोहरी ईद की मुबारकबाद। आपके परिवार को मेरे परिवार की तरफ से।'' 

बता दें कि नुसरत भरुचा बोहरा कम्युनिटी से ताल्लुक रखती हैं। इस वजह से उन्होंने रविवार को ईद मना ली है। मल्लिका शेरावत और सोफी चौधरी ने भी फैंस को ईद की मुबारकबाद दी है। 

मल्लिका ने लिखा, ''सभी को आनंदमय और शांतिपूर्ण ईद-उल-फितर की शुभकामनाएं, ईद मुबारक।'' सोफी चौधरी ने लिखा, ''मेरे सभी दोस्तों को ईद मुबारक। मुझे पता है कि यह ईद कितनी मुश्किल होगी लेकिन आप ईद का नमाज घर पर ही पढ़ें। सुरक्षित रहें और दूसरों को भी सुरक्षित रखें। इंशाल्लाह ये वक्त भी गुजर जाएगा।''

टॅग्स :अमिताभ बच्चनमल्लिका शेरावतबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्की4 साल बाद टूटी मौनी रॉय की शादी, तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

बॉलीवुड चुस्कीब्लैक ऑफ-शोल्डर गाउन में मृणाल ठाकुर का ग्लैमरस लुक वायरल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

बॉलीवुड चुस्की'आखिरी सवाल' मूवी रिव्यू: कलाकारों के अभिनय ने जीता दिल, जानिए कैसी है फिल्म 'आखिरी सवाल'

बॉलीवुड चुस्कीअदिति शर्मा और हम्द खान की "इश्क ज़ालिम है" वीनस म्यूजिक पर रिलीज !