लाइव न्यूज़ :

रणबीर कपूर के मुरीद हुए अमिताभ बच्चन, फोटो पोस्ट करके लिखी छू जाने वाली बात

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: January 31, 2019 09:31 IST

अमिताभ बच्चन किसी की तारीफ या सराहना करने में कभी पीछे नहीं रहते। ऐसे में इन दिनों ‘ब्रह्मास्त्र’ में उनके साथ काम कर रहे रणबीर कपूर की उन्होंने सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ की है।

Open in App

अमिताभ बच्चन किसी की तारीफ या सराहना करने में कभी पीछे नहीं रहते। ऐसे में इन दिनों ‘ब्रह्मास्त्र’ में उनके साथ काम कर रहे रणबीर कपूर की उन्होंने सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ की है। इंस्टाग्राम पर एक फोटो पोस्ट करते हुए बिग बी ने रणबीर कपूर की जमकर सराहना की है और उनके प्रति आभार जताया है। 

जानें पूरी बात

अमिताभ बच्चन ने जो खास फोचो शेयर की है वह रणबीर कपूर के द्वारा ली गई है। इस तस्वीर के साथ अमिताभ बच्चन ने बहुत ही इमोशनल तरीके से अपनी बात रखी है। अमिताभ बच्चन ने नीचे की इस तस्वीर के साथ जो लिखा है वह पढ़ कर बिग बी के इमोशन को समझा जा सकता है।

उन्होंने लिखा है कि संसार का जीवन रूपी अमृत भेंट, जो आज आपने मुझे दिया, इसके लिए हृदय से आभार। अभी तक शरीर उत्तेजित, उत्कृष्ट और उजागर बना हुआ है। अब बच्चन किस सन्दर्भ में यह बात कह रहे हैं यह तो पता नहीं चलता लेकिन, कुछ तो बात ऐसी ज़रूर है जो बिग बी रणबीर के मुरीद हो गये हैं!

बिग बी का ये अंदाज फैंस के बीच छा गया है हर कोई रणबीर की इस तरह से तारीफ करने के लिए उनकी ही तारीफ कर रहे हैं। वह पहले भी इस तरह से अपने को-स्टार्स के साथ के अपने लंहों को शेयर करते आए हैं। रणबीर के अलावा रणवीर से लेकर आयुष्मान खुराना और राजकुमार राव तक की तारीफ पहले भी करते रहे हैं! फ़िल्मों की बात करें तो अमिताभ बच्चन ब्रह्मास्त्र के अलावा झुण्ड की शूटिंग भी कर रहे हैं। 

टॅग्स :अमिताभ बच्चनरणबीर कपूर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

क्रिकेटVIDEO: सचिन के बेटे अर्जुन की शादी में लगा सेलेब्स का जमावड़ा, पत्नी संग पहुंचे क्रिकेट और बॉलीवुड सितारे

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बिग बी के पड़ोसी का वीडियो हुआ वायरल, शहंशाह से की खास गुजारिश

बॉलीवुड चुस्कीअरुण गोविल ने की रणबीर कपूर की तारीफ, बोले- भगवान राम के रोल में बहुत अच्छे लग रहे हैं...

क्रिकेटVIDEO: हार्दिक पांड्या ने गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा को अमिताभ बच्चन से मिलवाया, वीडियो वायरल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल