लाइव न्यूज़ :

मेकर्स ने अमिताभ बच्चन के लुक को किया रिवील, ‘सैरा नरसिम्हा रेड्डी’ में ऐसे दिखेंगे बिग बी

By विवेक कुमार | Updated: October 11, 2018 10:57 IST

इस फिल्म के खास होने की वजह ये है कि ये चिरंजीवी की 151वीं फिल्म है। ये एक बिग बजट फिल्म है, जिसका बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है।

Open in App

मुंबई, 11 अक्टूबर: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन आज अपना 76वां जन्मदिन मना रहे हैं। अब तक कई फिल्मों में अपनी दमदार एक्टिंग का जलवा बिखेर चुके बिग बी जल्द ही तेलुगू फिल्म 'सैरा नरसिम्हा रेड्डी' में नजर आएंगे। आज इस फिल्म से अमिताभ के लुक को रिवील कर दिया गया है। मेकर्स ने  फिल्म के मोशन पोस्टर को  रिलीज किया है जिसमें अमिताभ लंबी दाढ़ी में नजर आ रहे हैं और उनके माथे पर तिलक लगा दिख रहा है।

इस फिल्म के खास होने की वजह ये है कि ये चिरंजीवी की 151वीं फिल्म है। ये एक बिग बजट फिल्म है, जिसका बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है।

आपको बता दें कि, ‘सैरा नरसिम्हा रेड्डी’ आंध्र प्रदेश के फ्रीडम फाइटर उय्यलावाडा नरसिंहा रेड्डी की बायोपिक है। उनका नाम भारत के स्वाधीनता संग्राम के इतिहास में गर्व से लिया जाता है। ऐसा कहा जाता है कि उनकी छापामार युद्ध नीति ने अंग्रेजों की नाक में दम कर दिया था।

 

इस फिल्म में चिरंजीवी के अलावा अमिताभ बच्चन, जगपति बाबू, नयनतारा, किच्चा सुदीप, विजय सेतुपति, तमन्ना भाटिया और ब्रह्माजी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। इस फिल्म को प्रोड्यूस राम चरन कर रहे हैं। फिल्म को डायरेक्ट सुंदर रेड्डी कर रहे हैं।      

टॅग्स :अमिताभ बच्चन
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटVIDEO: सचिन के बेटे अर्जुन की शादी में लगा सेलेब्स का जमावड़ा, पत्नी संग पहुंचे क्रिकेट और बॉलीवुड सितारे

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बिग बी के पड़ोसी का वीडियो हुआ वायरल, शहंशाह से की खास गुजारिश

क्रिकेटVIDEO: हार्दिक पांड्या ने गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा को अमिताभ बच्चन से मिलवाया, वीडियो वायरल

बॉलीवुड चुस्कीनाना से मिली प्रेरणा, 'इक्कीस' के लिए अगस्त्य नंदा ने देखी अमिताभ बच्चन की 'मेजर साब'

बॉलीवुड चुस्कीDharmendra Death News: ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे?, अमिताभ बच्चन ने ब्लॉग पोस्ट में लिखा, धरम जी महानता के प्रतीक थे...

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?