लाइव न्यूज़ :

महानायक अमिताभ बच्चन हुए दादासाहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित, राष्ट्रपति ने दिया पुरस्कार

By ज्ञानेश चौहान | Updated: December 29, 2019 17:26 IST

अमिताभ बच्चन बॉलीवुड फिल्मों के सबसे प्रतिष्ठित अभिनेता हैं। चार दशकों से ज्यादा का वक्त बिता चुके अमिताभ बच्चन को उनकी फिल्मों से ‘एंग्री यंग मैन’ की उपाधि प्राप्त है। उन्हें लोग ‘सदी के महानायक’ के तौर पर भी जानते हैं और प्‍यार से बिगबी, शहंशाह भी कहते हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे24 नवंबर 2019 को केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने इस पुरस्कार का ऐलान किया था।दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड की शुरुआत 1969 में हुई थी।

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन को रविवार को दादासाहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अमिताभ बच्चन को दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया।

आपको बता दें कि 24 नवंबर 2019 को केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने इस पुरस्कार का ऐलान किया था। उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर लिखा था 'लीजेंड अमिताभ बच्चन जिन्होंने हमें दो पीढ़ियों तक एंटरटेन किया है। उन्हें एकमत ढंग से दादा साहब फाल्के अवॉर्ड के लिए चुना गया है। पूरा देश और इंटरनेशनल कम्युनिटी इस बारे में खुश है। मेरी उनको बहुत-बहुत शुभकामनाएं।'

दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड की शुरुआत 1969 में हुई थी। सबसे पहले यह पुरस्कार देविका रानी को मिला था। 2017 (65वीं) में यह अवॉर्ड विनोद खन्ना को दिया गया था। 2018 (66वीं) में यह पुरस्कार सदी के महानायक अमिताभ बच्चन को दिया जाएगा। सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि प्रसिद्ध अभिनेता अमिताभ बच्चन को दादासाहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। 

भारतीय सिनेमा का सर्वोच्च पुरस्कार, भारतीय सिनेमा के पितामह कहे जाने वाले दादा साहब फाल्के के नाम पर दिया है। यह पुरस्कार 1969 में भारत सरकार द्वारा शुरू किया गया था। यह सूचना और प्रसारण मंत्रालय द्वारा स्थापित संगठन फिल्म महोत्सव निदेशालय द्वारा राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में प्रतिवर्ष प्रस्तुत किया जाता है।

अमिताभ बच्चन बॉलीवुड फिल्मों के सबसे प्रतिष्ठित अभिनेता हैं। चार दशकों से ज्यादा का वक्त बिता चुके अमिताभ बच्चन को उनकी फिल्मों से ‘एंग्री यंग मैन’ की उपाधि प्राप्त है। उन्हें लोग ‘सदी के महानायक’ के तौर पर भी जानते हैं और प्‍यार से बिगबी, शहंशाह भी कहते हैं।

सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के तौर पर उन्हें 3 बार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिल चुका है। इसके अलावा 14 बार उन्हें फिल्मफेयर अवार्ड भी मिल चुका है। फिल्मों के साथ साथ वे गायक, निर्माता और टीवी प्रिजेंटर भी रहे हैं। भारत सरकार ने उन्हें पद्मश्री और पद्मभूषण सम्मान से भी नवाजा है। अमिताभ बच्चन का जन्म उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में हुआ था। उनके पिता हरिवंशराय बच्चन जाने-माने कवि हैं। अमिताभ बच्चन की पत्नी का नाम जया बच्चन और बेटे का नाम अभिषेक बच्चन है।

टॅग्स :अमिताभ बच्चनदादासाहब फाल्केप्रकाश जावड़ेकररामनाथ कोविंद
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटVIDEO: सचिन के बेटे अर्जुन की शादी में लगा सेलेब्स का जमावड़ा, पत्नी संग पहुंचे क्रिकेट और बॉलीवुड सितारे

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बिग बी के पड़ोसी का वीडियो हुआ वायरल, शहंशाह से की खास गुजारिश

क्रिकेटVIDEO: हार्दिक पांड्या ने गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा को अमिताभ बच्चन से मिलवाया, वीडियो वायरल

बॉलीवुड चुस्कीनाना से मिली प्रेरणा, 'इक्कीस' के लिए अगस्त्य नंदा ने देखी अमिताभ बच्चन की 'मेजर साब'

बॉलीवुड चुस्कीDharmendra Death News: ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे?, अमिताभ बच्चन ने ब्लॉग पोस्ट में लिखा, धरम जी महानता के प्रतीक थे...

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?