लाइव न्यूज़ :

फिल्म की शूटिंग के दौरान अमिताभ बच्चन की बिगड़ी तबीयत, मुंबई से डॉक्टरों की टीम पहुंची जोधपुर

By पल्लवी कुमारी | Updated: March 13, 2018 15:39 IST

अमिताभ बच्चन इलाज के लिए मुंबई वापस नहीं जाएंगे। जोधपुर में रहकर ही इलाज करवाएंगे ताकि वह ठ्ग्स ऑफ हिंदूस्तान की शूटिंग पूरी कर सके।

Open in App

जोधपुर, 13 मार्च; बॉलीवुड मेगास्टार अमिताभ बच्चन की जोधपुर में तबीयत खराब होने की खबर आ रही है। अमिताभ बच्चन यहां फिल्म ठ्ग्स ऑफ हिंदूस्तान की शूटिंग के लिए गए हुए थे। खबरों के मुताबिक फिलहाल अमिताभ बच्चन को जोधपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुंबई से डॉक्टरों की टीम जोधपुर के लिए रवाना हो गई है। ऐसी खबरें आ रही थी कि बिग बी हालत में जैसे ही सुधार होगा वो मुंबई वापस लौट जाएंगे। लेकिन ताजा जानकारी के मुताबिक जोधपुर में ही रहकर अमिताभ बच्चन अपना इलाज करवाएंगे साथ ही वह फिल्म की शूटिंग भी पूरी करेंगे।

बिग बी यहां आमिर खान की अपकमिंग फिल्म ठ्ग्स ऑफ हिंदोस्तान की शूटिंग सूर्यनगरी में पिछले कुछ दिनों से कर रहे थे। यहां मेहरानगढ़ और रॉक गार्डन में अमिताभ बच्चन के कई शॉट्स फिल्माए जा रहे थे। खबर है कि फिल्म की शूटिंग के पहले दिन से ही उनकी तबीयत खराब चल रही थी और आने के बाद से वह ज्यादातर समय आराम ही फरमा रहे थे। 

बता दें कि अमिताभ बच्चन ने अपने 13 मार्च के ब्लॉग में भी तबीयत खराब का जिक्र किया है। उन्होंने सुबह 5 बजे लिखा है कि इंसान चाहे कितना दर्द में रहे लेकिन इन परेशानियों को सहते हुए ही आपको काम करना पड़ता है, तभी आप अपने मकसद में सफल हो पाते हैं। हालांकि कई बार ऐसा नहीं होता है।

 बता दें कि 12 मार्च की रात और 13 मार्च की सुबह बिग बी ने ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी थी िक वह सुबह 4.51 मिनट पर शूटिंग के लौटे हैं। इसी रात के बाद से अमिताभ की तबीयत खराब है। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट का दावा है कि बिग बी जोधपुर होटल के अपने कमरे में ही आराम कर रहे हैं। वहीं उनका इलाज मुंबई से पहुंचने वाली डाक्टरों की टीम करेगी। हालांकि अभी इस बात की कोई अधिकारिक सूचना नहीं है कि अमिताभ इस वक्त अस्पताल में हैं या जोधपुर होटल के कमरे में आराम फरमा रहे हैं।गौरतलब है कि अमिताभ बच्चन की तबीयत पिछले कुछ सालों से खराब चल रही है। अभी कुछ द‍िन पहले  हाल ही में मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में अमिताभ का रूटीन चेकअप हुआ था।

(लोकमत न्यूज हिंदी अमिताभ बच्चन की तबीयत से जुड़ी सारी जानकारी आपको देता रहेगा।)

टॅग्स :अमिताभ बच्चनबॉलीवुड
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटVIDEO: सचिन के बेटे अर्जुन की शादी में लगा सेलेब्स का जमावड़ा, पत्नी संग पहुंचे क्रिकेट और बॉलीवुड सितारे

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बिग बी के पड़ोसी का वीडियो हुआ वायरल, शहंशाह से की खास गुजारिश

क्रिकेटVIDEO: हार्दिक पांड्या ने गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा को अमिताभ बच्चन से मिलवाया, वीडियो वायरल

बॉलीवुड चुस्कीनाना से मिली प्रेरणा, 'इक्कीस' के लिए अगस्त्य नंदा ने देखी अमिताभ बच्चन की 'मेजर साब'

बॉलीवुड चुस्कीDharmendra Death News: ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे?, अमिताभ बच्चन ने ब्लॉग पोस्ट में लिखा, धरम जी महानता के प्रतीक थे...

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?