लाइव न्यूज़ :

अमिताभ बच्चन से फैन ने पूछा ऐश्वर्या कहां है रे बूढ़े? बिग बी ने दिया मुंहतोड़ जवाब, बोले- बुड्ढा होगा तेरा बाप

By अमित कुमार | Updated: April 14, 2020 15:37 IST

अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर अपने फैंस के सवालों का जवाब देते रहते हैं। कोरोना वायरस के भारत में आने के बाद से ही वह लगातार लोगों को जागरूक कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअमिताभ बच्चन का यह ट्वीट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इन दिनों अमिताभ बच्चन कोरोना वायरस से बचने के लिए फैंस के साथ अपने विचार भी शेयर करते रहते हैं।

देश में जारी लॉकडाउन के बीच बॉलीवुड सेलिब्रेटीज इन दिनों अपना अधिक टाइम सोशल मीडिया पर व्यतीत कर रहे हैं। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन भी इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं। वह अक्सर अपने फैंस के सवालों का जवाब देते रहते हैं। इसके साथ ही वह कोरोना वायरस से बचने के लिए फैंस के साथ अपने विचार भी शेयर करते रहते हैं। 

हाल ही में इंस्‍टाग्राम पर अमिताभ बच्चन ने अपनी एक पुरानी तस्‍वीर शेयर करते हुए फैंस को बैसाखी की बधाई दी थी। इस बधाई संदेश के बाद एक फैन ने अमिताभ बच्चन को ट्रोल करना चाहा, लेकिन बिग बी ने करारा जवाब देकर उसका मुंह बंद कर दिया। अमिताभ ने अपने पोस्ट में लिखा, 'बैसाखी के पावन अवसर पर लें बारमबार बधाई.. यह दिन हर दिन मंगलमय हो, हम सबकी यही दुहाई। हर्षित पल औ मधुमय जीवन, अपने घर मनाएं, सुख शांत सुरक्षित रहें सदा, ईश्वर से यही दुआएं।'

अमिताभ के इस तस्वीर पर एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा, 'ऐश्वर्या कहां है रे बूढ़े।' इसके आगे उसने हंसने वाले दो इमोजी भी बनाए। इस पर अमिताभ ने लिखा, 'वह ऐसी जगह हैं जहां आप कभी पहुंच नहीं सकते।' अमिताभ यही नहीं रुके उन्होंने एक और ट्वीट करते हुए लिखा, 'सॉरी एक और टाइपो... खत्‍म ऐसे होना चाहिए 'बुड्ढा होगा तेरा बाप।' अमिताभ बच्चन का यह ट्वीट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 

टॅग्स :अमिताभ बच्चनऐश्वर्या राय बच्चनबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!