लाइव न्यूज़ :

अमिताभ बच्चन को सता रहा है अंधे हो जाने का डर, उम्र के इस पड़ाव पर आंखों की रोशनी को लेकर कही ये बात

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: April 11, 2020 10:17 IST

बॉलीवुड के शहंशाह कहे जाने वाले अभिनेता अमिताभ बच्‍चन इस वक्‍त डरे हुए हैं और उनका यह डर उनके ब्‍लॉग में सामने आया है। अमिताभ ने आंखों की जाती हुई रोशनी पर च‍िंता जताई है।

Open in App
ठळक मुद्देबॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के चाहने वालों की संख्या लाखों में है।अमिताभ भी सोशल मीडिया के अलग अलग प्लेटफॉर्म के जरिए अपने फैंस से मिलते रहते

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के चाहने वालों की संख्या लाखों में है। ऐसे में अमिताभ भी सोशल मीडिया के अलग अलग प्लेटफॉर्म के जरिए  अपने फैंस से मिलते रहते हैं। हाल ही में अमिताभ ने एक ब्लॉग लिखा है जो इस वक्त छा गया है। अमिताभ ने ब्लॉग के जरिए अपने डर से रूबरू करवाया है।अमिताभ बच्‍चन ने अपने ब्‍लॉग में जैसे ही इस परेशानी के बारे में बताया है।

वहीं उनके फैंस चिंतित हो गए। फैंस ट्विटर पर उनके ठीक होने और सलामती की दुआ मांग रहे हैं। इन दिनों कोरोना वायरस के कारण लगे लॉकडाउन में सभी सेलेब्स अपने घर पर हैं। ऐसे में अमिताभ इन दिनों लोगों की सेवा में जुटे हैं। महानायक  रोजाना 2 हजार लोगों को खाने के पैकेट बंटवा रहे हैं। इस बीच उन्‍होंने अपने ब्‍लॉग पर एक खुलासा कर हैरान कर दिया है। 

अपने ब्लॉग में अमिताभ ने लिखा है कि इन आंखों से धुंधली फोटो दिख रही हैं।  आंखों से दो चीजें नजर आ रही हैं और मुझे इन दिनों लग  रहा है कि अंधापन आने वाला है।आईड्रप डालने की डॉक्टर ने सलाह दी है जिसका मैं पालन भी कर रहा हूं।

हालांकि डॉक्टरों ने इस बात की सांत्वना दी है कि आंखों की रोशनी नहीं जाएगी। यानि कंप्यूटर के पास वक्त बिताने के लिए मेरे पास समय हैं। आंखे थक सी गई हैं। अमिताभ बच्चन ने ब्लॉग में अपनी मां तेजी बच्चन के घरेलू नुस्खे भी बताए हैं। साथ ही बताया कि उन नुस्खों से अब आराम है। 

अमिताभ बच्चन के इस एक ब्लॉग ने महानायक के फैंस की चिंता बढ़ा  दी है। फैंस काफी परेशान हो गए हैं और महानायक के ठीक होने की कामना करने लगे हैं। 

बांटेगे महानायक खाना

मेगास्टर अमिताभ बच्चन ने बृहस्पतिवार को कहा कि उन्होंने लॉकडाउन के दौरान मुम्बई में विभिन्न स्थानों पर दोपहर और रात के भोजन के लिए खाद्य सामग्री के 2000 पैकेट बांटने का जिम्मा उठाया है। कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए देशभर में 21 दिन का लॉकडाउन जारी है। अमिताभ (77) ने कहा कि इसके साथ ही महीने भर की खाद्य सामग्री के करीब 3000 पैकेट बांटने की योजना पर भी काम किया जा रहा है।

बिग बी ने ब्लॉग में लिखा, ‘‘ निजी तौर पर मेरी ओर से शहर में विभिन्न स्थानों पर दोपहर और रात के भोजन के लिए खाद्य सामग्री के 2000 पैकेट बांटे जा रहे हैं और महीने भर की खाद्य सामग्री के करीब 3000 पैकेट बांटने की योजना पर काम चल रहा है.... जिससे कम से कम 12,000 लोगों का पेट भर पाएगा।

टॅग्स :अमिताभ बच्चनबॉलीवुड गॉसिपबॉलीवुड हीरो
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!