लाइव न्यूज़ :

अस्पताल से घर वापस आने से खुश हैं अमिताभ बच्चन, लेकिन बेटे अभिषेक को लेकर सता रही है चिंता

By भाषा | Updated: August 3, 2020 13:06 IST

कोरोना वायरस से अमिताभ बच्चन ठीक हो गए हैं और उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। लेकिन उनके बेटे अभिषेक बच्चन अभी भी डॉक्टरों की देख-रेख में हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे अभिषेक अभी संक्रमण मुक्त नहीं हुए हैं और उन्हें चिकित्सकीय देख-रेख में रखा गया है।संक्रमण की पुष्टि होने पर 11 जुलाई को बेटे अभिषेक बच्चन के साथ 77 वर्षीय अमिताभ को नानावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

अमिताभ बच्चन ने कोविड-19 के उपचार के दौरान अपनी देखभाल करने वाले डॉक्टरों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें खुशी है कि आखिरकार वह संक्रमण मुक्त हो गए। रविवार को अमिताभ बच्चन की कोरोना वायरस की जांच नेगेटिव आई थी और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी। संक्रमण की पुष्टि होने पर 11 जुलाई को बेटे अभिषेक बच्चन के साथ 77 वर्षीय अमिताभ को नानावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

 अभिषेक अभी संक्रमण मुक्त नहीं हुए हैं और उन्हें चिकित्सकीय देख-रेख में रखा गया है। अमिताभ ने अपने ब्लॉग पर लिखा, “कोरोना वायरस से मुक्त होने के बाद अस्पताल से वापस आकर खुशी हो रही है लेकिन अभिषेक को अभी चिकित्सकीय देखरेख में रखा गया है इसलिए थोड़ा चिंतित हूं।” अभिनेता ने कहा कि डॉक्टर ‘‘हर घंटे’’ अथक प्रयास कर रहे हैं जिसे देखकर उम्मीद बंधी हुई है। 

बेटे को लेकर बिग बी ने कही ये बात

उन्होंने कहा, “जब मैंने उन्हें देवदूत कहा था तब यह नहीं सोचा था कि मुझे भी उनकी देखरेख में रहना पड़ेगा। डॉक्टर हमें उम्मीद, प्रेरणा और लड़ने की ताकत देते हैं। वह अद्भुत हैं। उनके प्रति मेरा आभार कभी कम नहीं होगा। अभिषेक के प्रति चिंतित हूं। उसके घर वापस आने के लिए प्रार्थना कर रहा हूं।” रविवार को अभिषेक ने अपने शुभचिंतकों को धन्यवाद दिया था। 

अभिषेक बच्चन ने दिखाई कोरोना को मात देने की हिम्मत

अभिषेक बच्चन ने ट्विटर पर लिखा था कि उनके पिता संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। हालांकि, अभिनेता ने कहा कि वह अभी भी संक्रमित हैं और अभी चिकित्सकीय देखभाल में रहेंगे। उन्होंने कहा, ‘‘दुर्भाग्य से स्वास्थ्य संबंधी कुछ अन्य परेशानियों के कारण मैं अभी संक्रमित हूं और अस्पताल में ही हूं। आपकी ओर से लगातार मिल रही शुभकामनाओं तथा परिवार के लिए प्रार्थनाओं के लिए आप सभी का आभार। बहुत आभारी और कृतज्ञ हूं। मैं इसे हरा दूंगा और स्वस्थ होकर लौटूंगा। वादा है।’’

टॅग्स :अमिताभ बच्चनअभिषेक बच्चनबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्की4 साल बाद टूटी मौनी रॉय की शादी, तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

बॉलीवुड चुस्की'आखिरी सवाल' मूवी रिव्यू: कलाकारों के अभिनय ने जीता दिल, जानिए कैसी है फिल्म 'आखिरी सवाल'

बॉलीवुड चुस्कीब्लैक ऑफ-शोल्डर गाउन में मृणाल ठाकुर का ग्लैमरस लुक वायरल