लाइव न्यूज़ :

15 फरवरी से अमिताभ बच्चन का है ये खास रिश्ता, सोशल मीडिया पर भावुक होकर शेयर की कहानी

By पल्लवी कुमारी | Updated: February 15, 2018 17:52 IST

अमिताभ बच्चन बहुत जल्द अपनी अपकमिंग फिल्म ‘102 नॉट आउट’ में दिखेंगे। इस फिल्म में वो ऋषि कपूर के साथ नजर आने वाले हैं

Open in App

मुंबई, 15 फरवरी। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन ने फिल्मी दुनिया में 49 साल पूरे कर लिए हैं। 15 फरवरी 1969 को अमिताभ बच्चन ने अपने फिल्मी करियर की पहली फिल्म सात हिंदुस्तानी साइन की थी। इस बात को बिग बी ने अपने अधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर की है। 

अमिताभ बच्चन ने फेसबुक पर पोस्ट करते हुए लिखा, 49 साल पहले जब में सपनों के शहर मुंबई में आया और अपनी पहली फिल्म सात हिंदुस्तानी साइन की थी आज वही दिन है, 15 फरवरी 1969… वाह… यह एक काफी लंबा समय है।’ ‘सात हिंदुस्तानी’ अमिताभ बच्चन की पहली फिल्म थी जिसमें उन्होंने एक मुस्लिम कवि अनवर अली की रोल किया था। 

अमिताभ बच्चन ने इसके साथ कल एक कविता भी पोस्ट की थी। उन्होंने कुछ दिन पहले ही इस कविता को अपने सोशल मीडिया एकाउंट्स पर पोस्ट किया था। 'जी हां, हुजूर मैं लिखता हूं...' को उन्होंने अब वीडियो बनाकर पेश किया है।

बता दें कि सात हिंदुस्तानी फिल्म को उस वक्त काफी सराहा गया था। फिल्म क्रिटिक्स ने इसे बेस्ट लिरिक्स का राष्ट्रीय पुरस्कार भी दिया था। लेकिन इस फिल्म से अमिताभ बच्चन के किस्मत का सितारा नहीं चमका। अमिताभ बच्चन फिल्म जंजीर और शोले के बाद काफी फेमस हुए। इसके बाद उनकी एक बाद दीवार, चुपके-चुपके, अजूबा, अग्निपथ, अभिमान और डॉन जैसी कई सुपरहिट फिल्में की। 

अमिताभ बच्चन बहुत जल्द अपनी अपकमिंग फिल्म ‘102 नॉट आउट’ में दिखेंगे। इस फिल्म में वो ऋषि कपूर के साथ नजर आने वाले हैं। यह फिल्म 4 मई को रिलीज होने वाली है। 

टॅग्स :अमिताभ बच्चनबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल