लाइव न्यूज़ :

परिवार वालों से मिलकर भावुक हुए चार्टेड प्लेन से वापस घर लौटे श्रमिक, अमिताभ बच्चन को कहा- Thank You

By भाषा | Updated: June 11, 2020 16:08 IST

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन लगातार प्रवासी मजदूरों की मदद कर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने मजदूरों को घर भेजने के लिए विशेष विमान की व्यवस्था की।

Open in App
ठळक मुद्देमुंबई से आये इन प्रवासियों में अधिकतर गोंडा, अंबेडकर नगर, उन्नाव के रहने वाले हैं ।हवाई अड्डे के बाहर आए सभी कामगारों और उनके परिजनों ने सिने अभिनेता अमिताभ बच्‍चन का दिल से शुक्रिया अदा किया और कुछ ने उनके लंबे जीवन की कामना भी की । मुंबई से प्रवासी मजदूरों को लेकर गुरुवार सुबह 10 बजे इंडिगो एयरलांइस का एक विशेष विमान चौधरी चरण सिंह हवाई अड्डे पर उतरा ।

सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की पहल पर मुंबई में फंसे 180 प्रवासी कामगारों को लेकर बृहस्पतिवार की सुबह एक विशेष विमान लखनऊ पहुंचा। पहली बार विमान में बैठने वाले प्रवासी कामगार सुबह लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरे तो उनके चेहरे पर घर वापसी का सुकून साफ झलक रहा था। चौाधरी चरण सिंह :अमौसी: हवाई अड्डे के बाहर आए सभी कामगारों और उनके परिजनों ने सिने अभिनेता अमिताभ बच्‍चन का दिल से शुक्रिया अदा किया और कुछ ने उनके लंबे जीवन की कामना भी की । 

मुंबई से आये इन प्रवासियों में अधिकतर गोंडा, अंबेडकर नगर, उन्नाव के रहने वाले हैं । विमान सुबह करीब दस बजे स्थानीय हवाई अड्डे पर उतरा और जांच आदि के बाद सभी यात्री बाहर निकले । मुंबई के बांद्रा इलाके में एक मस्जिद में बतौर इमाम काम करने वाले अब्दुल जलील खान ने 'भाषा' को बताया कि ''हम लॉकडाउन के बाद से ही परिवार समेत वहां फंसे थे । ट्रेन से आने के लिये रजिस्ट्रेशन भी कराया लेकिन कभी नंबर ही नही आया ।’’ 

खान ने बतया, जब उसे पता चला कि माहिम ट्रस्ट और हाजी अली दरगाह की तरफ से अमिताभ बच्चन साहब लोगों को घर भेजने का इंतजाम कर रहे हैं तो उन्होंने भी वहां फॉर्म भरा और अब मैं परिवार सहित यहां पहुंच गया हूं । मैं मस्जिद का इमाम हूं और हर नमाज में अमिताभ जी की लंबी सेहत के लिये खुदा से दुआ करूंगा ।'' यहां पहुंचने के के बाद दर्जी का काम करने वाले उन्नाव जिले के इलियास ने बताया, ‘‘लॉकडाउन में खाने के लाले पड़ गये थे । न ट्रेन में जगह मिल रही थी और न ही पैसे बचे थे । किसी दोस्त के जरिये बच्चन साहब के इंतजाम बारे में मालूम हुआ । हमने भी दरख्वास्त लगवायी और हवाई जहाज में पहली बार बैठ कर हम यहां आ गये । 

अल्लाह के शुक्र के साथ साथ अमिताभ साहब का भी शुक्रिया जो उन्होंने मुझे मेरे घर पहुंचा दिया । अब मैं अपने परिवार से मिल सकूंगा ।'' इसी प्रकार की कहानी गोंडा के तारिक सलमानी, उन्नाव के मोहम्मद जाफर, गोंडा के मोहम्मद अच्छन, गोंडा ही के आरिफ सलमानी, मौलाना इजलास आदि ने भी सुनाई । इन सब लोगों के चेहरे पर घर आने के साथ साथ हवाई यात्रा करने की भी खुशी थी । इन लोगों ने बिना किसी खर्च के हवाई चप्पल में हवाई यात्रा की । 

मुंबई से प्रवासी मजदूरों को लेकर गुरुवार सुबह 10 बजे इंडिगो एयरलांइस का एक विशेष विमान चौधरी चरण सिंह हवाई अड्डे पर उतरा । एयरपोर्ट निदेशक ए के शर्मा ने बताया कि इस विशेष विमान में 180 यात्री और पांच विमान चालक दल :क्रू के सदस्य: सवार थे । गौरतलब है कि बिग बी मुंबई से प्रवासियों के लिए स्पेशल ट्रेनें चलवाने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन उनके प्रस्ताव को इजाजत नहीं मिली जिसके बाद बच्चन ने पूरा विमान बुक कर प्रवासियों को उनके घर भेजने का जिम्मा उठाया। इससे पहले बुधवार को मुंबई से गोरखपुर और प्रयागराज में भी एक एक विमान प्रवासी कामगारों/मजदूरों को लेकर आया । प्रयागराज में आज भी एक और विमान आने की संभावना है । 

टॅग्स :अमिताभ बच्चनबॉलीवुड गॉसिपप्रवासी मजदूर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!