लाइव न्यूज़ :

मृणाल सेन की कल्ट फिल्म भुवन सोम से है अमिताभ बच्चन का ये खास कनेक्शन

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 30, 2018 17:25 IST

मृणाल सेन को भारत सरकार ने 1981 में कला के क्षेत्र में पद्म भूषण, साल 2005 में पद्म विभूषण एवं दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया।

Open in App

दादासाहब फाल्के पुरस्कार और राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विजेता निर्देशक मृणाल सेन का रविवार को 95 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। मृणाल सेन को उनकी कलात्मक फिल्मों और भारत में न्यू वेव सिनेमा के प्रवर्तकों में शुमार किया जाता है।

मृणाल सेन के बारे में कम ही लोग जानते हैं कि उनकी 1969 में आई फिल्म भुवन सोम से महानायक अमिताभ बच्चन ने अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। भुवन सोम में अमिताभ बच्चन नज़र नहीं आये थे बल्कि उनकी आवाज़ का इस्तेमाल किया गया था। इस फिल्म में उन्हें केवल 'अमिताभ' के रूप में क्रेडिट दिया गया था।

अभिनेता के रूप में अमिताभ बच्चन की डेब्यू फिल्म थी 1969 में ही आई सात हिन्दुस्तानी। सात हिन्दुस्तानी का निर्देशन ख्वाजा अहमद अब्बास ने किया था।   

 मृणाल सेन के निधन के बाद फिल्म जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। बता दें, मृणाल सेन का जन्म 14 मई, 1923 में फरीदपुर नामक शहर (जो अब बंगला देश में है) में हुआ था।  

बताया जाता है कि मृणाल सेन ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा ग्रहण करने के बाद फरीदपुर को अलविदा कह दिया था। इसके उन्होंने कोलकाता में पढ़ाई की। उन्होंने कलकत्ता विश्वविद्यालय से अपनी पढ़ाई पूरी की। वह भौतिक शास्त्र के विद्यार्थी थे।

उन्होंने 1955 में हली फीचर फिल्म 'रातभोर' बनाई थी। उनकी अगली फिल्म 'नील आकाशेर नीचे' ने उनको स्थानीय पहचान दी और उनकी तीसरी फिल्म 'बाइशे श्रावण' ने उनको अन्तर्राष्ट्रीय प्रसिद्धि दिलाई। 

इसके अलावा उन्होंने पुनश्च, अवशेष, प्रतिनिधि, अकाश कुसुम, मतीरा मनीषा, भुवन शोम, इच्छा पुराण, इंटरव्यू, एक अधूरी कहानी, कलकत्ता 1971, बड़ारिक, कोरस, मृगया, ओका उरी कथा, परसुराम जैसी तमाम फिल्मों को बनाया। हालांकि उनकी अधिकतर फिल्में बांग्ला भाषा में हैं। 

मृणाल सेन के काम को ऐसे भी देखा जा सकता है कि उन्हें कई अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। उन्हें भारत सरकार ने 1981 में कला के क्षेत्र में पद्म भूषण, साल 2005 में पद्म विभूषण एवं दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया। भारत सरकार के अलावा उन्हें फ्रांस सरकार व रशियन सरकार ने भी सम्मानित किया था। उनको फ्रांस सरकार ने कमान्डर ऑफ द ऑर्ट ऑफ ऑर्ट एंडलेटर्स उपाधि से नवाजा, जबकि रशियन सरकार ने ऑर्डर ऑफ फ्रेंडशिप से सम्मानित किया था।

टॅग्स :मृणाल सेनअमिताभ बच्चन
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटVIDEO: सचिन के बेटे अर्जुन की शादी में लगा सेलेब्स का जमावड़ा, पत्नी संग पहुंचे क्रिकेट और बॉलीवुड सितारे

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बिग बी के पड़ोसी का वीडियो हुआ वायरल, शहंशाह से की खास गुजारिश

क्रिकेटVIDEO: हार्दिक पांड्या ने गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा को अमिताभ बच्चन से मिलवाया, वीडियो वायरल

बॉलीवुड चुस्कीनाना से मिली प्रेरणा, 'इक्कीस' के लिए अगस्त्य नंदा ने देखी अमिताभ बच्चन की 'मेजर साब'

बॉलीवुड चुस्कीDharmendra Death News: ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे?, अमिताभ बच्चन ने ब्लॉग पोस्ट में लिखा, धरम जी महानता के प्रतीक थे...

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस