लाइव न्यूज़ :

सोशल मीडिया यूजर ने अमिताभ बच्चन से कहा- आप अपना पैसा दान क्यों नहीं कर देते? बिग बी ने दिया मुंहतोड़ जवाब

By अमित कुमार | Updated: August 6, 2020 11:14 IST

अमिताभ बच्चन अब पूरी तरह से स्वस्थ हैं और घर पर ही आराम फरमा रहे हैं। लंबे समय से वह कोरोना वायरस संक्रमित होने के कारण अस्पताल में भर्ती थे।

Open in App
ठळक मुद्देअस्पताल में रहने के दौरान भी अमिताभ सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव थे। हाल ही में एक यूजर ने पैसों को लेकर अमिताभ बच्चन को ट्रोल करने की कोशिश की है।अमिताभ बच्चन को इस तरह के सवालों का सामना अक्सर सोशल मीडिया पर करना पड़ता है।

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन पिछले दिनों ही नानावती अस्पताल से कोरोना से जंग जीतकर घर लौटे हैं। अस्पताल में रहने के दौरान भी अमिताभ सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव थे। वह अपने हेल्थ से जुड़ी हर अपडेट की जानकारी फैंस के साथ शेयर करते रहते थे। इस दौरान एक यूजर ने उन्हें यह तक कह दिया था कि आप कोरोना से मर क्यों नहीं जाते? इस पर बिग बी ने शानदार जवाब देकर उसकी बोलती बंद कर दी थी। 

अब एक और यूजर ने पैसों को लेकर अमिताभ बच्चन को ट्रोल करने की कोशिश की है। जिसका अमिताभ बच्चन ने अपने ही अंदाज में जवाब दिया है। एक यूजर ने बिग बी से सवाल करते हुए कहा, 'आप गरीबों में दान क्यों नहीं करते हैं। मुझे विश्वास है कि आपके वॉलेट में भगवान की कृपा है। आपको उदाहरण सेट करना चाहिए। बोलना आसान होता है, लेकिन उदाहरण बनना ज्यादा मायने रखता है।'

दान करने के सवाल पर अमिताभ ने दिया शानदार जवाब

बिग बी को यूजर की ये बात पसंद नहीं आई और उन्होंने तुरंत ही उसके साथ अपने दान किए हुए लिस्टों की जानकारी शेयर कर दी। अमिताभ बच्चन ने जवाब देते हुए लिखा, 'लॉकडाउन के वक्त रोजाना 5000 लोगों को लंच और डिनर करवाया है। मुंबई से जा रहे 12000 प्रवासी मजदूरों को जूते-चप्पल दिए हैं। बिहार और यूपी पहुंचाने के लिए मजदूरों के लिए बसों का इंतजाम किया है। 2009 में तो पूरी ट्रेन मजदूरों के लिए बुक की गई थी।'

सोशल मीडिया पर अमिताभ बच्चन से पूछ जाते रहे हैं ऐसे सवाल

इसके अलावा भी अमिताभ ने और भी कई बातों का जिक्र किया। जिसके बाद यूजर का किसी तरह का कोई रिप्लाई नहीं आया और उसकी बोलती बंद हो गई। अमिताभ बच्चन को इस तरह के सवालों का सामना अक्सर सोशल मीडिया पर करना पड़ता है, लेकिन वह अधिकतर समय चुप ही रहते हैं। 

टॅग्स :अमिताभ बच्चनबॉलीवुड गॉसिपबॉलीवुड हीरो
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!