लाइव न्यूज़ :

Amitabh Bachchan Birthday: अमिताभ बच्चन ने सारी फिल्में फ्लॉप होने के बाद किया था ये एक उपाय, बदलना पड़ा था घर

By ज्ञानेश चौहान | Updated: October 11, 2019 08:53 IST

एक वक्त ऐसा भी था जब एक के बाद एक अमिताभ बच्चन की सारी फिल्में फ्लॉप हो गई थीं। अमिताभ पूरी तरह से बैंक करप्ट हो गए थे। अमिताभ की नैया पूरी तरह से डूब चुकी थी।

Open in App
ठळक मुद्देताजुब की बात ये है की अमिताभ कभी भी भारत का क्रिकेट मैच लाइव नहीं देखते।अमिताभ बच्चन अपने पंडित जी की सलाह के बगैर कोई काम नहीं करते।

बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन एक ऐसे अभिनेता हैं जिन्हें उनके फैन्स भगवान की तरह पूजते है। आज इनका 77वां जन्मदिन है। अपने लम्बे फ़िल्मी कैरियर में अमिताभ बच्चन ने नाम शोहरत सब कमाया। अमिताभ बच्चन ने फिल्म इंडस्ट्री को एक से एक शानदार फिल्में दी है। इस उम्र में भी उनका जलवा और रूतबा कायम है। लेकिन एक वक़्त ऐसा था जब उन्हें अपने फिल्मी करियर में कई उतार-चढ़ाव देखने पड़े थे। 

कई फिल्में हुई थीं फ्लॉपएक वक्त ऐसा भी था जब एक के बाद एक अमिताभ बच्चन की सारी फिल्में फ्लॉप हो गई थीं। अमिताभ पूरी तरह से बैंक करप्ट हो गए थे। अमिताभ की नैया पूरी तरह से डूब चुकी थी। उसी दौरान एक ज्योतिषाचार्य की बात मानकर अपने हाथों में नीलम रत्‍न की अंगूठी धारण की जिसके बाद अमिताभ बच्चन ने फिर कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। उसके बाद से ही अमिताभ बच्चन ज्योतिष पर विश्वास करने लगे।

अमिताभ के लिए अंगूठी लकी चार्म

कई इंटरव्यू और इवेंट्स पर अमिताभ इस अंगूठी को अपने लिए लकी चार्म बता चुके हैं। अब अमिताभ बच्चन अपने पंडित जी की सलाह के बगैर कोई काम नहीं करते। इतना ही नहीं एक रिपोर्ट के मुताबिक़ एक ज्योतिषाचार्य की सलाह पर अमिताभ बच्चन ने अपना घर प्रतीक्षा छोड़कर जलसा में रहना शुरू किया था। ज्योतिषाचार्य का मानना था की उनका बंगला प्रतीक्षा अपने नाम के हिसाब से शुभ नहीं है।

भारत का क्रिकेट नहीं देखते लाइव

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन को क्रिकेट बेहद पसंद है, लेकिन ताजुब की बात ये है की वो कभी भी भारत का क्रिकेट मैच लाइव नहीं देखते। उनका ये मानना है कि अगर वो टीवी के बैठकर मैच देखते है तो भारत के विकेट गिरने शुरू हो जाते हैं... है ना अजीब बात।

टॅग्स :अमिताभ बच्चनबर्थडे स्पेशलबॉलीवुड हीरोबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!