लाइव न्यूज़ :

झुंड की शूटिंग के लिए अमिताभ बच्चन पहुंचे नागपुर, कुछ इस अंदाज में आए नजर

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: December 3, 2018 20:10 IST

फिल्म झुंड, नागपुर के एक स्पोर्ट्स प्रेमी एवं समाजसेवी विजय बारसे की जिंदगी पर आधारित है। बारसे ‘स्लम सॉकर’ नाम की एक एनजीओ के जरिए गरीब तबके के फुटबॉल खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देते रहे हैं। 

Open in App

लंबे समय से नागपुरवासी मेगास्टार अमिताभ बच्चन के शहर में आने का इंतजार कर रहे थे और अंततः उनका इंतजार सोमवार सुबह खत्म हुआ। मराठी ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘सैराट’ के निर्देशक नागराज मंजुले की फिल्म झुंड में लीड रोल निभा रहे अमिताभ बच्चन इस फिल्म की शूटिंग में हिस्सा लेने के लिए सोमवार सुबह चार्टर्ड विमान से नागपुर पहुंचे। 

गौरतलब है कि फिल्म झुंड, नागपुर के एक स्पोर्ट्स प्रेमी एवं समाजसेवी विजय बारसे की जिंदगी पर आधारित है। बारसे ‘स्लम सॉकर’ नाम की एक एनजीओ के जरिए गरीब तबके के फुटबॉल खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देते रहे हैं। 

लंबे समय से यह चर्चा थी कि नागराज मंजुले की झुंड की अधिकांश शूटिंग विदर्भ एवं नागपुर के ही अलग-अलग इलाकों में होगी। ताजा जानकारी के मुताबिक सोमवार को मोहन नगर में शूटिंग होनी है जहां एक स्कूल में फिल्म का सेट भी लगाया गया है। अमिताभ बच्चन नागपुर से सीधे होटल पहुंचे, जहां वे कुछ देर रुककर सेट पर जाएंगे। सूत्रों ने बताया कि अपनी दिन की शूटिंग खत्म करके अमिताभ मुंबई के लिए रवाना हो जाएंगे और इसी तरह वे रोजाना या शूटिंग शेड्यूल रहने पर मुंबई से नागपुर आते-जाते रहेंगे।

टॅग्स :अमिताभ बच्चनबॉलीवुड हीरोमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?