लाइव न्यूज़ :

एक बार फिर दिखेगी अमिताभ बच्चन और तापसी पन्नू की जोड़ी, क्या लेंगे एकदूसरे से 'बदला'

By विवेक कुमार | Updated: July 24, 2018 19:32 IST

इससे पहले अमिताभ बच्चन और तापसी पन्नू ने फिल्म 'पिंक' में साथ काम किया था। जिसे लोगों ने काफी पसंद किया था और इसे अवॉर्ड्स भी मिले थे।  

Open in App

मुंबई, 24 जुलाई: बॉलीवुड के 'शहंशाह' अमिताभ बच्चन एक बार फिर तापसी पन्नू के साथ फिल्म 'बदला' में नजर आएंगे। आज फिल्म की रिलीज़ डेट से पर्दा उठ गया है। सुजॉय घोष के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'बदला' अगले साल 8 मार्च 2019 को रिलीज़ होगी।

'बदला' को शाहरुख़ खान की कंपनी रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट अज़ूर एंटरटेनमेंट के साथ मिल कर प्रोड्यूस कर रही है। पिछले दिनों इसकी शूटिंग स्कॉटलैंड के ग्लासगो में शुरू हुई थी। 

बता दें कि इससे पहले अमिताभ बच्चन और तापसी पन्नू ने फिल्म 'पिंक' में साथ काम किया था। जिसे लोगों ने काफी पसंद किया था और इसे अवॉर्ड्स भी मिले थे।  फ़िलहाल अभी तक फिल्म बदला की कहानी को रिवील नहीं किया गया है।  इस फिल्म को सुनीर खेत्रपाल प्रोड्यूस करेंगे। ये फिल्म करीब दस साल बाद शुरू हो रही है।

वहीं 3 अगस्त को तापसी पन्नु  की फिल्म 'मुल्क' भी रिलीज हो रही है। इस फिल्म में उनके साथ दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर भी होंगे।  फिल्म 'मुल्क' में तापसी वकील की भूमिका में होंगी जो ऋषि कपूर का केस लड़ती हुई दिखेंगी। इसे अनुभव सिन्हा ने डायरेक्ट किया है।  

मनोरंजन से जुड़ी हिंदी खबरों और देश-दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करे. यूट्यूब चैनल यहाँसब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट

टॅग्स :अमिताभ बच्चनतापसी पन्नू
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटVIDEO: सचिन के बेटे अर्जुन की शादी में लगा सेलेब्स का जमावड़ा, पत्नी संग पहुंचे क्रिकेट और बॉलीवुड सितारे

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बिग बी के पड़ोसी का वीडियो हुआ वायरल, शहंशाह से की खास गुजारिश

क्रिकेटVIDEO: हार्दिक पांड्या ने गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा को अमिताभ बच्चन से मिलवाया, वीडियो वायरल

बॉलीवुड चुस्कीनाना से मिली प्रेरणा, 'इक्कीस' के लिए अगस्त्य नंदा ने देखी अमिताभ बच्चन की 'मेजर साब'

बॉलीवुड चुस्कीDharmendra Death News: ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे?, अमिताभ बच्चन ने ब्लॉग पोस्ट में लिखा, धरम जी महानता के प्रतीक थे...

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?