लाइव न्यूज़ :

अमिताभ-शाहरुख नहीं करते एक-दूसरे को इंस्टा पर फॉलो, बस ये एक खान हैं बिग बी की फॉलोइंग लिस्ट में

By मेघना वर्मा | Updated: March 9, 2019 15:50 IST

फिल्म बदला के प्रमोशन के लिए लगातार वीडियोज बना रहे शाहरुख खान और अमिताभ बच्चन खुद एक-दूसरे को सोशल मीडिया पर फॉलो नहीं करते। 

Open in App

अमिताभ बच्चन और तापसी पन्नू की फिल्म बदला बड़े पर्दे पर  8 मार्च को रिलीज हो गई है। सुजॉय घोष के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म को शाहरुख खान ने प्रड्यूस किया है। लोग इस फिल्म को काफी पसंद कर रहे हैं। सस्पेंस से भरी इस थ्रिलिंग फिल्म ने पहले ही दिन 5 करोड़ से ज्यादा की कमाई करके कई रिकॉर्ड्स भी तोड़ दिए हैं। फिल्म के प्रमोशन के लिए लगातार वीडियोज बना रहे शाहरुख और अमिताभ खुद एक दूसरे को सोशल मीडिया पर फॉलो नहीं करते। 

जब से बदला फिल्म रिलीज हुई है तब से रेड चिलीज पर अमिताभ और शाहरुख के वीडियो सीरिज आ रहे हैं। सिर्फ फिल्म के लिए ही नहीं बल्कि शाहरुख खुद भी हर फंक्शन्स और इवेंट्स में ये कहते हैं कि वो अमिताभ को बहुत एडमायर करते हैं। उसके बावजूद शाहरुख खान अमिताभ बच्चन को इंस्टाग्राम पर फॉलो नहीं करते। हैरानी की बात तो ये ही कि अमिताभ बच्चन भी शाहरुख खान को इंस्टाग्राम पर फॉलो नहीं करते। 

अमिताभ बच्चन 26 लोगों को करते हैं फॉलो

अमिताभ बच्चन अपने इंस्टाग्राम पर 26 लोगों को फॉलो करते हैं इनमें सलमान खान, दीपिका पादुकोण, कार्तिक आर्यन से लेकर मनीष पॉल और फरहान अख्तर तक शामिल हैं। मगर अमिताभ की फॉलोइंग लिस्ट में कहीं भी शाहरुख खान का नाम नहीं शामिल है। 

इन लोगों को करते हैं किंग खान फॉलो

वहीं शाहरुख खान अपने इंस्टाग्राम अकाउंस से सिर्फ 6 लोगों को फॉलो करते हैं। इन 6 लोगों में पूजा ददलानी, सुहाना खान और उनकी वाइफ गौरी खान, बेटे आर्यन खान और काजल आनंद शामिल हैं। वहीं बदला के प्रमोशन के लिए एक्टर ने अमिताभ के साथ कई वीडियोज भी शेयर किये हैं मगर शाहरुख ने उन्हें फॉलो नहीं किया है। 

खैर अमिताभ बच्चन की फिल्म बदला को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। भरपूर सस्पेंस और थ्रिल से भरी ये मूवी को लोगों का काफी प्यार मिल रहा है। 

टॅग्स :अमिताभ बच्चनशाहरुख़ खान
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटVIDEO: सचिन के बेटे अर्जुन की शादी में लगा सेलेब्स का जमावड़ा, पत्नी संग पहुंचे क्रिकेट और बॉलीवुड सितारे

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बिग बी के पड़ोसी का वीडियो हुआ वायरल, शहंशाह से की खास गुजारिश

क्रिकेटVIDEO: हार्दिक पांड्या ने गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा को अमिताभ बच्चन से मिलवाया, वीडियो वायरल

बॉलीवुड चुस्कीएक साल में ₹2000 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाले दूसरे भारतीय अभिनेता बने अक्षय खन्ना, प्रभास, अल्लू अर्जुन को पछाड़ा

क्रिकेटकेकेआर से बाहर होंगे मुस्तफिजुर रहमान?, BCCI ने कोलकाता नाइट राइडर्स को रिलीज करने को कहा...

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस