लाइव न्यूज़ :

अमिताभ बच्चन को जल्द मिल सकती है अस्पताल से छुट्टी, बिग बी ने कहा- शोर कभी मुश्किलों को आसान नहीं करता...

By अमित कुमार | Updated: July 23, 2020 11:49 IST

11 जुलाई को अमिताभ बच्चन के कोरोना वायरस पॉजिटिव होने के खबर के साथ ही फैंस उनकी सेहत के लिए लगातार दुआएं कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअमिताभ और अभिषेक के अलावा ऐश्वर्या और आराध्या भी अस्पताल में हैं। अमिताभ अस्पताल से भी फैंस के साथ लगातार जुड़े हुए हैं।बुधवार रात बिग बी ने चिंता और मुश्किलों को लेकर अपने विचार शेयर किए।

महानायक अमिताभ बच्चन को लेकर एक अच्छी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि उनकी तबीयत में तेजी से सुधार आ रहा है। इसके साथ ही उन्हें जल्द ही अस्पताल से घर भेजा जा सकता है। अमिताभ बच्चन के बेटे अभिषेक बच्चन भी पहले से बेहतर हैं। दोनों का कोरोना वायरस का एक और टेस्ट लेना अभी बाकी है, जिसके बाद अस्पताल उन्हें घर जाने की इजाजत दे सकता है।

अमिताभ और अभिषेक के अलावा ऐश्वर्या और आराध्या भी अस्पताल में हैं। अमिताभ अस्पताल से भी फैंस के साथ लगातार जुड़े हुए हैं। वह लगातार अपनी बातों को फैंस के बीच शेयर करते रहते हैं।  बुधवार रात बिग बी ने चिंता और मुश्किलों को लेकर अपने विचार शेयर किए। उन्होंने अपनी एक स्केच्ड फोटो शेयर करते हुए लिखा- खामोशी की तह में छुपा लो सारी उलझनों को, शोर कभी मुश्किलों को आसान नहीं करता!!"  

अस्पताल से सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं अमिताभ बच्चन

इससे पहले अपने ब्लॉग पर अमिताभ ने पृथक वार्ड के अकेलेपन और ''भटकते मन'' को लेकर भी अपने विचार साझा किए थे। उन्होंने लिखा, '' यह मौन और अगले कदम की अनिश्चितता... यह जीवन की प्रकृति का एक आश्चर्य है... वह सब कुछ जो हमारे लिए हर पल लाता है, जीवन का हर एक दिन...।'' अमिताभ ने लिखा, '' गुजरे सामान्य दिनों की गतिविधियों में कभी तसल्ली से बैठने और जैसे विचार अभी हमारे मन में आते हैं, वैसे विचार करने की ओर झुकाव नहीं था.... लेकिन अब इन्हीं विचारों से इन खाली घंटों को भरकर समय गुजरता है।'' 

बिग बी ने किया फैंस को धन्यवाद

वहीं अमिताभ ने ट्विटर पर अभिषेक के साथ अपनी तस्वीर डालकर लिखा, 'सुख-दु:ख में आपलोगों ने, हमारे प्रियजनों, शुभेच्छुओं, प्रशंसकों ने हमें ढेर सारा प्यार, स्नेह और दुआएं दी हैं। हम अस्पताल के प्रोटोकॉल और पाबंदियों के हालात में आप सभी के प्रति विनम्रतापूर्वक आभार जताते हैं।' अमिताभ की पुत्रवधू ऐश्वर्या राय और आठ वर्षीय पौत्री अराध्या में भी कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई थी।

टॅग्स :कोरोना वायरसअमिताभ बच्चनअभिषेक बच्चनबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!