लाइव न्यूज़ :

अमिताभ और अभिषेक बच्चन को हुआ कोरोना, लोगों ने कहा- ध्यान रखें सर, हम सभी आपसे प्यार करते हैं

By भाषा | Updated: July 12, 2020 05:35 IST

अभिनेत्री बिपाशा बसु ने कहा कि वह अमिताभ के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हैं। दक्षिण के सुपरस्टार महेश बाबू और दुलकर सलमान के अलावा पंकज त्रिपाठी, निमरत कौर, राजकुमार राव और निर्देशक हंसल मेहता ने भी अपने संदेश में अमिताभ के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। 

Open in App
ठळक मुद्देअभिनेता अमिताभ बच्चन और उनके पुत्र अभिषेक बच्चन कोरोना वायरस से संक्रमित हैं। सोशल मीडिया वेबसाइट पर शुभचिंतकों द्वारा उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना वाले संदेश पोस्ट किए जाने लगे। 

मुंबई: अभिनेता अमिताभ बच्चन और उनके पुत्र अभिषेक बच्चनकोरोना वायरस से संक्रमित हैं। उन्होंने खुद ट्विटर पर इसकी जानकारी शनिवार को दी। अमिताभ ने ट्विटर पर लिखा, ‘‘जांच में मुझमें कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। अस्पताल में भर्ती हो गया हूं। अस्पताल अधिकारियों को सूचना दे रहा है। परिजनों और स्टाफ की भी जांच करा ली गई हैं। उनकी रिपोर्ट का इंतजार है।’’ 

77 वर्षीय बच्चन को नानावटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल के सूत्रों ने उन्हें पृथक वार्ड में रखने की जानकारी दी। उन्होंने यह भी लिखा , ‘‘पिछले दस दिन में मेरे संपर्क में आने वाले लोगों से भी अनुरोध है कि अपनी जांच करा लें।’’ 

अभिषेक बच्चन ने ट्वीट किया, ‘‘आज मेरे पिता और मुझमें कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। हम दोनों को हल्के लक्षण हैं और अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमने सभी जरूरी अधिकारियों को सूचित कर दिया है और हमारे परिवार तथा सभी स्टाफ सदस्यों की जांच की जा रही है।’’

उन्होंने एक अन्य ट्वीट में लिखा, ‘‘बीएमसी के अधिकारी संपर्क में हैं और हम उनके मुताबिक नियमों का पालन कर रहे हैं।’’ अमिताभ बच्चन की पोस्ट के कुछ ही मिनट बाद ट्विटर और अन्य सोशल मीडिया वेबसाइट पर शुभचिंतकों द्वारा उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना वाले संदेश पोस्ट किए जाने लगे। 

मलयालम अभिनेता मम्मूट्टी ने कहा, “आप शीघ्र स्वस्थ हों।” कुणाल कोहली ने लिखा, “ध्यान रखें सर। हम सभी आपसे प्यार करते हैं। हम आपके उस ट्वीट का इंतजार कर रहे हैं जिसमें लिखा होगा कि आप ठीक हैं और वापस घर जा रहे हैं।” 

अभिनेत्री बिपाशा बसु ने कहा कि वह अमिताभ के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हैं। दक्षिण के सुपरस्टार महेश बाबू और दुलकर सलमान के अलावा पंकज त्रिपाठी, निमरत कौर, राजकुमार राव और निर्देशक हंसल मेहता ने भी अपने संदेश में अमिताभ के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। 

सोनम कपूर ने ट्वीट किया, “अमित अंकल शीघ्र स्वस्थ हों। मेरी प्रार्थनाएं आपके साथ हैं।” कोविड-19 संकट की शुरुआत से ही अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर सक्रिय रहे हैं और महामारी के बारे में जागरूकता फैलाते रहे हैं। 

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी उनके शीघ स्वस्थ होने की कामना करते हुए ट्वीट किया, “अमिताभ बच्चन जी की जांच में कोविड-19 की पुष्टि की जानकारी मिलने पर बहुत दुख हुआ। उनके शीघ्र स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना कर रही हूं। सीनियर बच्चन जल्दी स्वस्थ हों।” 

टॅग्स :कोरोना वायरसअमिताभ बच्चनअभिषेक बच्चनसोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

ज़रा हटकेआखिर क्यों मार्च महीना खत्म ही नहीं हो रहा?, फिर से सोचिए 2026 में अभी क्या-क्या हुआ?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: कर्नाटक के मंदिर में प्री-वेडिंग शूट करना पड़ा भारी, स्थानीय लोगों ने फोटोग्राफर को पीटा; 7 गिरफ्तार

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?